भारत को आधुनिक बनाने में निभाई अहम भूमिका… राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शिता और साहसिक निर्णयों ने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार किया. खरगे और राहुल गांधी ने नई दिल्ली के वीर भूमि स्मारक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया.

इस मौके पर राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए हिंदी में एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि उनके पिता की यादें उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन देती हैं. उन्होंने संकल्प लिया कि वो राजीव गांधी के अधूरे सपनों को साकार करेंगे.

खरगे ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

पार्टी अध्यक्ष खरगे ने अपने मैसेज में राजीव गांधी को भारत का महान सपूत बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने लाखों भारतीयों में आशा और विश्वास जगाया. उन्होंने भारत को आधुनिक बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए जैसे मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण व भागीदारी के लिए उन्होंने कई परिवर्तनकारी कदम उठाए.

 

उन्होंने आगे कहा, राजीव जी ने समाज के सभी तबकों के कल्याण को ध्यान में रख कर अपने शासनकाल में 11 नीतियां बनाई. इसमें नई शिक्षा नीति, आवास नीति, नई स्वास्थ्य नीति, नयी सिंचाई नीति प्रमुख है. पीने का पानी, टीकाकरण, साक्षरता, बाढ़ नियंत्रण, खाने के तेल, दुग्ध उत्पादन और टेलीकॉम पर टेक्नालाजी मिशन बनाया.इसके साथ ही उन्होंने समावेशी शिक्षा पर भी ध्यान दिया.

 

“मोदी में वो बात नहीं हैं”

कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री और राजीव गांधी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अटल बिहारी वाजपेयी ने एक घटना का जिक्र किया कि कैसे राजीव गांधी ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया था, ताकि उनका विदेश में इलाज हो सके क्योंकि वे जानते थे कि मेरे पास पैसे की व्यवस्था नहीं है. इस पर रमेश ने राजीव गांधी की मानवता की प्रशंसा की और साथ ही वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया बोले कि ये गुण उनमें नहीं हैं.

 

कांग्रेस नेता रमेश ने दावा किया कि 1950 के दशक से सांसदों के प्रतिनिधिमंडल हर साल अक्टूबर-नवंबर में संयुक्त राष्ट्र जाते थे, लेकिन 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परंपरा को बंद कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अब जब उनकी वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा है, तो वे सवालों से ध्यान हटाने के लिए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विभिन्न देशों में भेज रहे हैं.

“राजीव आज भी हमारे साथ हैं”

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकवादियों ने उनको हमसे बहुत जल्दी छीन लिया. उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी राजीव की कमी हर दिन महसूस होती है. वेणुगोपाल ने भारत की एकता और सुरक्षा के लिए राजीव के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनके सपनों का भारत बनाने और उनकी शहादत को व्यर्थ न जाने देने का संकल्प लेना होगा.

 

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा कि राजीव गांधी का नेतृत्व न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित था. उन्होंने सामाजिक न्याय और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया, युवाओं को सशक्त किया और भारत में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को क्रांति की ओर ले गए. पार्टी ने कहा कि राजीव गांधी ने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और उनकी शहादत देश के लिए आज प्रेरणा बनी हुई है.

 

कैसे हुई थी राजीव गांधी की हत्या

राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनकी सरकार कांग्रेस की आखिरी बहुमत वाली सरकार थी. 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान श्रीलंका के आतंकी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने उनकी हत्या कर दी थी. आज उनकी पुण्यतिथि पर कई कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद किया और भारत के लिए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     आंधी@80, ताबड़तोड़ गिरे ओले और 2 की मौत… दिल्ली-NCR में मौसम का कहर     |     ‘सरकारी जॉब करो, तब करूंगी शादी’… गर्लफ्रेंड ने रख दी ऐसी शर्त, बॉयफ्रेंड ने कहा- फिर तो तुम्हें मरना होगा     |     UP में आंधी-बारिश से भारी तबाही, 19 लोगों की गई जान; इन जिलों में अलर्ट जारी     |     अरे सरकार जमीन तो ले लो… 60 साल पहले स्कूल के लिए दान में मिली थी, अब मालिक के वारिसों ने जड़ दिया ताला     |     एक पंडाल में 2 धर्मों की शादी, बारिश से मंडप में भरा पानी; मुस्लिम परिवार ने शामियाने में कराया विवाह     |     राजस्थान बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़के हुए पीछे, यहां चेक कर पूरा रिजल्ट     |     DJ बंद कराया, बग्गी से खींचा… बोले- दोबारा बैठे तो गोली मार देंगे, मथुरा में दलित दूल्हे संग बदसलूकी     |     जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ आतंकियों से मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद     |     वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित, पढ़ें- आज दिनभर क्या हुआ     |     एयरफोर्स नायक के खौफनाक कदम से मचा हड़कंप, सीनियर अधिकारियों पर मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें