भारतीय नववर्ष पर सीएम मोहन यादव ने सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य- नौका विहार के साथ-साथ की मंगल कामना

उज्जैन। भारतीय नववर्ष (नव संवत्सर) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और गुड़ी पड़वा के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 मार्च की सुबह उज्जैन के दत्त अखाड़े पहुंचे। उन्होंने यहां मां क्षिप्रा के तट पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ-साथ उन्होंने विक्रम ध्वज और गुड़ी का पूजन कर सभी को नए साल की बधाई दी। उन्होंने यहां नौका विहार किया और पीठाधीश्वर संत सुंदरपुरी महाराज जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उत्सव पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सम्राट विक्रमादित्य के ध्वज का भी आज लोकार्पण किया। आज के मौके पर मैं सभी प्रदेशवासियों की मंगल कामना करता हूं। आने वाले वर्ष में भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। मैं ईश्वर से कामना करता हूं सभी के जीवन से कष्ट मिटें, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी उत्सव की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘हमारी संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित और धर्म, आस्था व राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करने वाला, सनातन परंपराओं का यह दिव्य उत्सव हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है। नव संवत्सर की ये नव ऊर्जादायी ओजस्वी किरणें सबके जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता और आरोग्यता का संचार करें, बाबा महाकाल से यही कामना है।’

व्यवस्थाओं को किया अवलोकन

उन्होंने X पर लिखा, ‘नवसंवत्सर के पावन अवसर पर आज उज्जैन में मां क्षिप्रा की गोद में नौका विहार कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और देव दर्शन के साथ साधु-संतों व श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया। ठाधीश्वर संत सुंदरपुरी महाराज जी का आशीर्वाद और सत्संग प्राप्त कर मन में अद्भुत शांति और दिव्यता की अनुभूति हो रही है। मां क्षिप्रा से प्रार्थना है कि इस नवसंवत्सर को शुभता, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिसिंचित करें।’

मुख्यमंत्री मोहन यादव नेनवरात्रि की दी बधाई

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि और चेटीचंड की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आदिशक्ति जगदंबा की प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री को प्रणाम करता हूं। मां भगवती से प्रार्थना है कि सम्पूर्ण जगत का मंगल और कल्याण करें, हर घर-आंगन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सत्य, सद्भाव और न्याय के प्रतीक भगवान झूलेलाल की जयंती ‘चेटीचंड’ की आप सभी को हार्दिक बधाई। यह पावन पर्व समाज में प्रेम, एकता और लोककल्याण का संदेश देता है। भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता बनी रहे, ऐसी मंगलकामनाएं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     चलती ट्रेन में यात्री ने लड़की को दबोचा, टॉयलेट में ले जाकर किया रेप, परिवारवालों के साथ जा रही थी     |     70 साल के पति ने की पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या, फिर खुद भी तीसरी मंजिल से कूदा, दे दी जान     |     काशी में मृत्यु भी एक उत्सव… 350 साल पुरानी है परंपरा, मणिकर्णिका घाट पर नगर वधुएं देती हैं ‘नृत्यांजलि’     |     जादवपुर यूनिवर्सिटी में रामनवमी मनाने पर रोक, ABVP को नहीं मिली इजाजत     |     ‘मार से नहीं प्यार से सिखाएंगे मराठी’, क्या MNS के मुद्दे को हाईजैक करेगी उद्धव की पार्टी?     |     साली थी घर पर अकेली, देखते ही जीजा की डोल गई नियत… बंद कमरे में कर डाली ऐसी हरकत, पहुंचा जेल     |     पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती: ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25000 भर्ती रद्द करने का कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला बरकरारकांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पारित हो गया और आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है. इस विधेयक को जबरन पारित किया गया. हमारी पार्टी का रुख स्पष्ट है. यह विधेयक संविधान पर एक हमला है. वक्फ संशोधन बिल सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए है. यह भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. ये देश को एक सर्विलांस स्टेट बना रहे. सीपीपी की आम सभा की बैठक में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार देश को रसातल में ले जा रही है, जहां संविधान केवल कागजों पर रह जाएगा. उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक भी संविधान का उल्लंघन है. हम इस कानून का पुरजोर विरोध करते हैं. सोनिया ने कहा किअर्थव्यवस्था बुरी हालत में है. चीन से इम्पोर्ट काफी बढ़ा है.सोनिया गांधी ने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं मिल रही है. इसी तरह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे जी को बार-बार अनुरोध के बावजूद वह कहने की अनुमति नहीं दी जाती है जो वह कहना चाहते हैं और वास्तव में उन्हें कहना चाहिए. आपकी तरह मैं भी इसकी साक्षी रही हूं कि कैसे सदन हमारी वजह से नहीं, बल्कि खुद सत्तापक्ष के विरोध के कारण स्थगित होता है. टैरिफ का मुद्दा प्रमुख्ता से उठाएं- सोनिया गांधी सोनिया ने सांसदों से कहा कि टैरिफ का मुद्दा प्रमुख्ता से उठाएं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता जीरो आवर (ZERO HOUR) में विपक्षी और पूर्व की सरकारों को टारगेट करने का काम करते हैं तो हमको भी जवाब देना चाहिए. वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास करीब 12 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है. बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े तो वहीं इसके खिलाफ 232 वोट पड़े. वहीं, अब राज्यसभा की बारी है. आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा. राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया गया है. दोपहर 1 बजे से राज्यसभा में बिल पर चर्चा होगी.     |     ध्रुवीकरण को बढ़ावा-संविधान पर हमला… मोदी सरकार पर बरसीं सोनिया गांधी, बोलीं- देश बन रहा सर्विलांस स्टेट     |     शाहरुख खान की बीवी गौरी ने खेला ऐसा दांव, चुटकियों में हुई करोड़ों की कमाई     |     वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, शाम 6 बजे खरगे ने बुलाई बैठक, कल सांसदों संग मीटिंग करेंगे राहुल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें