बीजेपी दफ्तर में युवा प्रोफेशनल्स की ट्रेनिंग: CM मोहन बोले- मेरा भी रिपोर्ट कार्ड पीएम के पास

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने के विजन पर शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में युवा प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। शनिवार-रविवार दो दिन तक चलने वाले इस कार्यशाला में पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति की जानकारी युवाओं के साथ साझा की जाएगी। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया।

मेरा भी रिपोर्ट कार्ड पीएम मोदी के पास- CM मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपना संबोधन में युवाओं से पूछा कि लोकतंत्र में आपकी भूमिका राजनीति के क्षेत्र में आने के लिए क्यों होना चाहिए ? इस पर कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने जवाब भी दिया। सीएम ने कहा कि आज मेरा भी रिपोर्ट कार्ड प्रधानमंत्री मोदी जी के पास है। आज कहीं भी कुछ होता है तो पीएमओ से मैसेज आ जाता है। लोग अध्ययन कर रहे मोदी चुनाव कैसे जीत जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने देश की गुलामी के कारण और उस के बाद मिली आजादी का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक हमसे नहीं जानेंगे तब तक इसका मतलब नहीं समझेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता की ताकत सुनीतियों के बल पर होती है। इन नीतियों के आधार पर ही जनता सहयोग करती है। अमेरिका में राष्ट्रपति की हत्या भी हुई लेकिन अमेरिका की अपनी नीतियों के वजह से वह दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। भारतीय जनता पार्टी, जनता की पार्टी है, इसलिए वह जनता की लड़ाई लड़ती है। जिस देश ने 1000 साल की गुलामी सही उस देश का पहला प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू वोट के लिए देश के नैतिक मूल्यों को किनारे रखता रहा है। वहीं देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो राम मंदिर के शिला न्यास में भी बैठे और लोकार्पण में भी मौजूद रहे।

सीएम मोहन ने कहा कि 1947 से पहले देश पृथ्वीराज सिंह चौहान के समय में आजाद था। मोहम्मद गोरी ने अपने गुलाम को यहां बैठाया। एक हजार साल की गुलामी की आजादी हमे 1947 में मिली। हम गुलाम कैसे और क्यों हुए ये समझना जरूरी है। हम राजनीतिक दल में क्यों आना चाह रहे ये भी जानना जरूरी है। विक्रमादित्य ने शकों को हटाया, लेकिन खुद को राजा नहीं माना। पीएम मोदी भी खुद को सेवक मानते हैं। आक्रांताओं ने लूटा खसोटा , भगवान कृष्ण भी खुद राजा नहीं बनें। नवरत्नों को विक्रमादित्य ने निर्णय का पावर दिया ,सीएम ने कहा कि बाइडेन गए, ट्रंप आए, ट्रंप ने कहा अमेरिका फर्स्ट, मोदी जी ने कहा भारत फर्स्ट।

अटलजी प्रधानमंत्री बने तो वैज्ञानिक को राष्ट्रपति बना दिया- वीडी शर्मा   

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अटलजी प्रधानमंत्री बने तो वैज्ञानिक को राष्ट्रपति बना दिया। राजनीति में अच्छे लोग नहीं आएंगे तो अपराधी प्रवृत्ति के लोग अपनी चलाते रहेंगे। इसलिए बीजेपी ने युवाओं को पार्टी से जुड़ने की रणनीति बनाई है।समाज के सभी क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं, सभी का इस बूट कैंप में अभिनन्दन है। जिनका राजनीति से संबंध नहीं है, पर आप लोग अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट है। शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था मैं देश के अंदर ऐसे लोग चाहता हूं जिनका कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है।

वीडी शर्मा ने कहा कि आज परिवारवाद देश का सबसे बड़ा चैलेंज है। जातिवाद आज देश का चैलेंज है। परिवारवाद और जातिवाद समाप्त करना है। गरीबी हटाओ का नारा चला पर गरीबी नहीं गई, केवल एक ही परिवार के कॉन्सेप्ट को तोड़ना है। परिवार वादी व्यवस्था को समाप्त करना है। मन की बात में पीएम मोदी हर किसी की बात को निकालकर कार्य करते है। पॉलिसी मेकिंग में सिविल सोसाइटी की भूमिका हो। बूट कैंप के जरिए सामाजिक कार्य करने वालों के विचार लिए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि बीजेपी में इंडिविजुअल नहीं टीम स्पिरिट में काम होता है, टीम कॉर्डिनेशन हो तो कोई गेम नहीं हारा जा सकता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     शाहरुख खान की बीवी गौरी ने खेला ऐसा दांव, चुटकियों में हुई करोड़ों की कमाई     |     वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, शाम 6 बजे खरगे ने बुलाई बैठक, कल सांसदों संग मीटिंग करेंगे राहुल     |     वक्फ पर TDP का बड़ा ऐलान, हम मोदी सरकार के साथ, लोकसभा में विधेयक का करेंगे समर्थन     |     1 लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिलकर बनाया पति की हत्या का प्लान… क्यों करवाया कत्ल?     |     लूट लिया बैंक,17 किलो सोना लेकर फरार…वेब सीरिज Money Heist देख दो भाइयों ने बनाया था प्लान     |     गुजरात की इस परियोजना के खिलाफ महात्मा गांधी के परपोते की अपील खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ चीजें ऐसी जिनमें दखल नहीं दे सकते     |     दिल्ली में पर्यावरण पर CAG रिपोर्ट पेश, निगरानी और नियंत्रण में मिलीं कई खामियां     |     दिल्ली हिंसाः BJP के मंत्री कपिल मिश्रा की मु्श्किलें बढ़ीं, FIR करने और आगे की जांच के आदेश     |     खुशखबरी! नोएडा में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेस-वे, यमुना किनारे से होगा पूरा सफर; ग्रेटर नोएडा वाले भी खुश     |     हफ्ता क्यों नहीं दिया? ASI ने ट्रक चालक को डंडे से पीटा, Video वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें