कोड़े की सजा देने में तालिबान को आ रहा मजा, हर दिन पिट रहे इतने अफगानी

तालिबान प्रशासित अफगानिस्तान में 2 लोगों को कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है. दोनों पर नैतिक भ्रष्टाचार का आरोप है. आदेश के मुताबिक कोड़े की सजा पाने वाले में एक पुरुष और एक महिला है. दोनों को 35-35 कोड़े मारने की बात कही गई है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब तालिबान की तरफ से किसी को कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है.

अमु टीवी के मुताबिक इसी साल मार्च महीने में 72 लोगों को कोड़े की सजा सुनाई गई है. हर दिन औसतन 4 लोगों को तालिबान के अलग-अलग प्रांतों में कोड़े मारे गए.

कोड़े मारने की सजा में बढ़ोतरी

रिपोर्ट के मुताबिक कोड़े मारने की सजा में बढ़ोतरी हुई है. अमु टीवी का कहना है कि सिर्फ 1 से लेकर 18 मार्च 2025 तक अफगानिस्तान के अलग-अलग इलाकों में 72 लोगों को कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है.

अधिकांश लोगों पर चोरी और घर से भागने के आरोप हैं. तालिबान में महिलाओं को भी कोड़े मारने की सजा दी जा रही है. महिलाओं को व्यभिचार और नियमों के पालन न करने के आरोपों में कोड़े मारने की सजा सुनाई जा रही है.

2024 में हर महीने 50 लोगों को मिली सजा

साल 2020 में हर महीने औसतन 50 लोगों को कोड़े मारने की सजा सुनाई गई. दिसंबर 2024 में 52 लोगों को कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी. इसी तरह जून 2024 में 63 लोगों को कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी.

तालिबान के इस एक्शन की पूरी दुनिया में खूब आलोचना होती है. इसके बावजूद तालिबान इसमें सुधार नहीं करता है. यूएन ने भी कोड़े मारने का विरोध किया था.

हालांकि, इस्लामी कानूनों का हवाला देते हुए तालिबान लगातार इसे जायज ठहराता रहा है. तालिबानी शासन की वजह से ही अफगानिस्तान के लोग दुनिया के सबसे दुखी लोगों में शुमार हैं.

वर्ल्ड हैप्पिनेस इंडेक्स के मुताबिक अफगानिस्तान सबसे दुखी देश है. यहां के महिलाओं ने अपने जीवन को सबसे कठिन बताया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो कोई परवाह नहीं… अयोध्या में बोले CM योगी     |     अगला नंबर आपका है! खुले में की पेशाब तो चौराहे पर होगा सम्मान, लगेंगे पोस्टर     |     बरेली में लव जिहाद! हिंदू युवती को ले भागा मुस्लिम युवक, दी धमकी- शिकायत की तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा     |     तिरुपति मंदिर में हिंदुओं के अलावा और कोई नहीं करेगा काम, CM नायडू बोले- दूसरे समुदाय के लोगों को हटाएं     |     ठेकेदार समय से नहीं बना पाया स्टेडियम, अब रोज 1000 देगा जुर्माना; 3 साल पहले पूरा होना था काम     |     WhatsApp का नया स्कैम! जालसाज ऐसे खाली कर रहे लोगों के अकाउंट, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश     |     बरेली में बड़ा बवाल, नमाज के दौरान फेंकी चप्पल और डाला पानी; आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय के 2 पक्ष     |     शहर के प्रसिद्ध मंदिर में वारदात, जांच में जुटी पुलिस     |     Punjab में एक और Encounter, पुलिस व गैंगस्टर में क्रॉस फायरिंग     |     पंजाब के इस जिले में लोगों के एकत्र होने पर लगी रोक! जानें क्या है पूरा मामला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें