भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का शिकंजा, रंगे हाथों व्यक्ति गिरफ्तार

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी चल रही मुहिम के तहत हरियाणा के गांव असमानपुर, पिहोवा निवासी एक निजी व्यक्ति, धर्मपाल को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को इसी गांव के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि पातड़ां के एक निवासी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज की गई झूठी शिकायत के कारण उसे परेशान किया जा रहा था और बार-बार पातड़ां पुलिस थाने में बुलाया जा रहा था।

उक्त आरोपी धर्मपाल, शिकायतकर्ता और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच पैसों के लेन-देन के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि आरोपी धर्मपाल के जरिए पुलिस अधिकारियों को 2 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए उसे मजबूर किया गया। इसी तरह, 4 लाख रुपए की और मांग की गई लेकिन बाद में सौदा 3 लाख रुपए में तय हुआ।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी धर्मपाल को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बब्बर खालसा का आतंकवादी IGI एयरपोर्ट से अरेस्ट, PAK आतंकी रिन्दा-पासिया से है कनेक्शन     |     हमने कभी नहीं कहा प्रिंटिंग मिस्टेक है, 1500 के 2 इंस्टॉलमेंट अभी दिए…उपमुख्यमंत्री शिंदे का बयान     |     औरंगजेब की मजार पर खर्च हुए 6 लाख, शिवाजी के मंदिर पर सिर्फ 250 रुपये… खुलासे से मचा बवाल     |     जमीन की नापी में नहीं हुई सुनवाई, गुस्से में बुजुर्ग ने छिड़का पेट्रोल और लगा ली आग     |     जयपुर में IIFA अवार्ड्स, सरकार ने दिए 100 करोड़! कांग्रेस के आरोप पर घमासान     |     आतंकी साजिश या हादसा, कठुआ में लापता 3 लोगों के साथ आखिर क्या हुआ?     |     PM की गारंटी नहीं बस जुमला, खोदा पहाड़ निकली चुहिया…समृद्धि योजना पर आतिशी का BJP पर हमला     |     हाथ में पीएम और उनकी मां की तस्वीर, फूट-फूटकर रोने लगा युवक; फिर प्रधानमंत्री ने किया ये काम     |     बहला फुसलाकर रेप, फिर बनारस में बेचने की कोशिश; जमशेदपुर पुलिस ने किया मानव तस्करी गैंग का खुलासा     |     बहाने से आए और दिया झील में धक्का, फिर किया दुष्कर्म…सामने आई कर्नाटक रेप केस की खौफनाक कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें