नई कार खड़ी रही, गायब हो गए चारों टायर; ऐसी चोरी देखा क्या? अवध ओझा ने शेयर किया

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा के दौरे पर निकले आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा को ऐसा कुछ देखने को मिला, जिससे उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. जब वह विधानसभा इलाके में पहुंचे तो उन्हें एक कार खड़ी दिखाई दी. हैरानी की बात यह थी कि कार के चारों टायर गायब थे और उसे ईंटों के सहारे खड़ा किया गया था. अवध ओझा ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि दिनदहाड़े कार के चारों टायर चोरी कर लिए गए हैं.

आम आदमी पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट से अवध ओझा का वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा काले रंग की कार दिखा रहे हैं. कार नई है और उसके चारों टायर गायब हैं. उसे बड़ी ही सावधानी से ईंटों पर खड़ा किया गया है. कार म्युनिसिपल ऑफिस और तरंग अपार्टमेंट के सामने मेन रोड के किनारे खड़ी है.अवध ओझा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए इस घटना की बेहद निंदनीय बताया है.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की वीडियो

आम आदमी पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो में अवध ओझा दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में कार के चोरी हुए टायर को दिखा रहे हैं. वीडियो में वह कह रहे हैं, ‘यह हमारी विधानसभा पटपड़गंज है. म्युनिसिपल का ऑफिस, तरंग अपार्टमेंट और मेन रोड.’ वह दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए कहते हैं, ‘इस रोड के सामने ये देखिए कानून व्यवस्था, नई गाड़ी पब्लिक प्लेस में खड़ी है और इसके चारों टायर उखाड़ कर ले गए और सफाई के साथ ईंटे लगाई हैं.’

‘इस तरह की घटनाएं कब रुकेंगी?’

अवध ओझा वीडियो में भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहते हैं, ‘ये अमृतकाल के दौर में, यह जो कहते हैं, रामराज्य के दौर में इस तरह की घटनाएं दिनदहाड़े वो भी मुख्य सड़क के आसपास. बहुत हीं निंदनीय का विषय है, बहुत ही सोचने का विषय है और बहुत ही परेशानी का विषय है.’ अवध ओझा ने कहा, ‘इस बात की जवाबदेही देनी पड़ेगी. इस तरह की घटनाएं कब रुकेंगी?’ अवध ओझा आम आदमी पार्टी के टिकट से पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़े थे. उन्हें भारतीय जनता पार्टी के रविन्द्र सिंह नेगी ने शिकस्त दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ड्रग माफिया से कनेक्शन के आरोप में इंदौर के आजाद नगर थाने का सिपाही गिरफ्तार     |     शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, बोले- आज पूरे देश में सनातन की ध्वजा लहरा रही     |     आप राजस्थान नहीं आ सकते…! MP का अफसर चैकिंग के लिए पहुंचा तो रेत माफियाओं ने धमकाया, वीडियो वायरल     |     शादी करने से पहले मां से लड़की को मिलवा दो, शादी के 2 साल बाद युवक ने कही ये बात, फिर कर ली आत्महत्या     |     धमतरी में ट्रक, हाईवा और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, चार लोग घायल     |     भाजपा नेता के गोदाम में युवक की मौत पर हंगामा ! एसपी आफिस के सामने शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन     |     पंजाब सरकार ने कारोबारियों को दी बड़ी राहत, मिल गई मंजूरी     |     पंजाब में कल फिर से होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए आदेश     |     पंजाब के Students के लिए अहम खबर, 3 से 5 March के बीच कर लें ये काम…     |     तस्कर के घर पहुंची गांव की पंचायत, फिर हुआ कुछ ऐसा… तेजी से वायरल हो गया Video     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें