महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू से हड़कंप, वाशिम के खेर्डा गांव में हजारों मुर्गियों की मौत! जारी हुआ अलर्ट

महाराष्ट्र में एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. यहां कारंजा तालुका के खेर्डा (जिरापुरे) गांव के एक पोल्ट्री फार्म में 8,000 में से 6,831 मुर्गियों की रहस्यमयी मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है. 27 फरवरी को आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि यह मौतें बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण हुई हैं. इसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

20 से 25 फरवरी के बीच पोल्ट्री फार्म में लगातार मुर्गियों की मौत हो रही थी. मृत मुर्गियों के सैंपल अकोला की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे. इसके बाद पुणे स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और भोपाल की प्रयोगशाला में भी विस्तृत जांच हुई.27 फरवरी को रिपोर्ट में H5N1 वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई.

मुर्गियों को किया जाएगा नष्ट

रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज करने का अभियान तेज कर दिया गया है. प्रशासन बची हुई मुर्गियों को खत्म करने में लगा हुआ है. रिपोर्ट के बाद पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों की आवाजाही और बिक्री पर रोक लगा दी गई है. हर तालुका में तहसीलदार की निगरानी में विशेष समितियां गठित की गई हैं. कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बर्ड फ्लू के प्रसार के खिलाफ निवारक उपायों को लागू करने का आदेश जारी किया था.

तेजी से बढ़ रहा है बर्ड फ्लू

इस वायरस ने पिछले दो सालों में दुनिया के कई देशों में लाखों पक्षियों का सफाया किया है और सिर्फ पक्षी ही नहीं, कई जानवरों को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है जिनमें ऊदबिलाव, सील, हार्बर पोर्पस और लोमड़ी आदि शामिल हैं.

संक्रमित पक्षियों के पास रहने से यह बीमारी तेजी से फैलती है. बर्ड फ्लू जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है. संक्रमित पक्षियों या उनकी गंदगी के डायरेक्टर कॉन्टैक्ट में आने से इंसानों में भी तेजी से फैलता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जनता को भिखारी कहने वाले BJP नेता को सत्ता का अहंकार, जीतू पटवारी ने कहा- मिलेगा जवाब     |     ‘भाई… शादी कर लो लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली पत्नी को पहले मिलवा दो; गुना में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान     |     ‘पीले-पीले ओ मोरे राजा…’, पन्ना में टीआई के बर्थडे पर थाने में लगे ठुमके, चार लाइन अटैच     |     आदत बदले बिना जल्दबाजी की योजनाओं का हश्र बीआरटीएस जैसा होता है     |     इंदौर में गाड़ी का पहिया चढ़ने से घायल हुआ ब्लैक कोबरा, किया गया रेस्क्यू, ZOO में होगा ऑपरेशन     |     गेहूं की फसल के बीच खेत में की जा रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने की कार्रवाई 760 पौधे जब्त     |     एंबुलेंस में हूटर लगाकर की जा रही थी डोडाचूरा की तस्करी, दो लोग गिरफ्तार     |     गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव     |     Hello…’ मैं DSP बोल रहा हूं, तुम Crome पर अश्लील वीडियो देखते हो…’ डरे सहमे युवक ने काट लिया गला     |     इंदौर में सुरक्षा गार्ड ने सेल्समैन को मारी गोली, इस बात को लेकर था नाराज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें