तिहाड़ में 12 हजार कैदियों को मिली नशे की लत से मुक्ति दिल्ली/NCR By Nayan Datt On Feb 15, 2022 नई दिल्ली । तिहाड़ जेल संख्या तीन स्थित नशा मुक्ति केंद्र कैदियों को नशे की लत से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जेल अधिकारियों का कहना है कि विगत तीन वर्षो में करीब 12 हजार कैदियों को यहां नशे की लत से मुक्ति दिलाई जा चुकी है। कोरोना महामारी के दौर भी यहां इस केंद्र ने अपना काम बखूबी किया। यह भी पढ़ें Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए… Oct 25, 2026 Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर,… Oct 25, 2026 जेल प्रशासन के अनुसार नशे की लत से मुक्ति दिलाने के बाद कैदियों के पुनर्वास के लिए भी जेल में कई तरह की कोशिशें की जाती हैं। इसके तहत जेल में कैदियों के लिए उनकी योग्यता व रुचि को देखते हुए व्यावसायिक कोर्स कराए जाते हैं। जेल प्रशासन का प्रयास रहता है कि कैदी जब सजा पूरी करने के बाद जेल से निकले तो वह सम्मान के साथ अपना जीवनयापन करे और अपराध की दलदल में फिर न फंसे। Share