शाम को सब ठीक था, सुबह देखा तो कब्र से बाहर थे मुर्दे… आखिर ऐसा क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सिचाई विभाग की लापरवाही के चलते मुस्लिम कब्रिस्तान में पानी भर गया. हालत इतने खराब हो गए कि पानी कब्रों में पहुंच गया, जिसके कारण मिट्टी हटने से कई कब्रों से दफन हुए शव बाहर आ गए. पानी के तेज बहाव के कारण कब्रिस्तान की दीवार ढह गई. इससे मुस्लिम समाज में गुस्सा पनप गया. उन्होंने नगर निगम के अधिकारीयों को जानकारी दी और पानी निकलवाने की मांग की.

जिले के मेला गुघाल क्षेत्र में शिया समुदाय के कब्रिस्तान ख्वाजादरन है. यहां सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण 3 से 4 फिट पानी भर गया, जिससे कब्रिस्तान की दीवार भी गिर गई. स्थानीय लोगों ओर पार्षद ने रात में ही नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया और कब्रिस्तान से पानी निकलवाने की मांग की. स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते रजवाहे में इतना पानी आया.

शिया कब्रिस्तान में घुसा पानी

मामला रविवार देर रात का है. यहां के मेला गुघाल क्षेत्र में स्थित शिया समुदाय के कब्रिस्तान ख्वाजादरन में रजवाहे से पानी का तेज बहाव आने से वहां कुछ दिन पहले ही बनी दीवार को टूट गई. जिसके बाद पानी कब्रिस्तान में दाखिल हो गया. यहां करीब तीन से चार फीट तक पानी आने की वजह से वहां पर बनी कई कब्रे पानी में डूब गईं. समाज के लोगों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने स्थानीय पार्षद को सूचित किया. कब्रिस्तान में पानी आने सेकब्रों की जो हालत हुई उसे देखकर लोगों में सिंचाई विभाग के प्रति गुस्सा देखने को मिला.

रात में मशीनों से निकाला पानी

देर रात ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी निकालने के लिए मशीनें लगाईं. रविवार रात से सोमवार दोपहर तक कब्रिस्तान से पानी निकालने का काम किया जा रहा है.कब्रिस्तान में अपनो की कब्र देखने आए लोग सिंचाई विभाग को इस घटना का दोषी बता जांच की मांग कर रहे हैं. लोगो का कहना है कि सिंचाई विभाग की वजह से रजवाहे के पास से जाने वाला नाला चोक हो रखा है. बिना किसी सूचना के सिंचाई विभाग ने अचानक इतना पानी रजवाड़े में छोड़ दिया, जिसकी वजह से रजवाहा ओवरफ्लो हुआ और पानी कब्रिस्तान में घुस गया.

मलिन बस्ती में भी घुसा पानी

रजवाहे का पानी बस्तियों के अंदर भी दाखिल हो गया, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है की रजवाहे से आया पानी कब्र के अंदर तक चला गया, जिसकी वजह से कब्र के अंदर की मिट्टी धंस गई और कुछ शव बाहर की तरफ निकल आए. शिया समुदाय के इस कब्रिस्तान में दो दिन पहले ही एक महिला को दफनाया गया था. महिला के परिजन भी कब्र की हालत देखने के लिए कब्रिस्तान पर आए. लोगों की मांग है कि जिले के अधिकारी इस मामले की जांच कर लापरवाही तय करें और साथ ही ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे आगे ऐसी घटना ना हो.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिना मराठी सीखे धाम वापस नहीं लौटूंगा… भाषा विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान     |     जम्मू-कश्मीर: CM उमर ने गेट फांदकर पढ़ी नक्शबंद साहब में फातिहा, पुलिस पर हाथापाई के आरोप     |     किसानों के लिए यूपी सरकार ने शुरू की ये स्कीम, ऐसे मिलेगा फायदा     |     असीम घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी     |     नेपाल में ISI कैंप गया, माफिया अतीक से भी नाता…शातिर छांगुर बाबा के डार्क सीक्रेट     |     जेलों में बढ़ता कट्टरपंथ बनी चुनौती, सरकार ने सभी राज्यों को दिए ये निर्देश     |     पहलगाम में हमला सुरक्षा चूक थी…LG मनोज सिन्हा बोले- मैं जिम्मेदारी लेता हूं     |     निमिषा प्रिया ही नहीं, इतने भारतीयों पर दुनिया की जेलों में लटक रही सजा-ए-मौत की तलवार     |     मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     बिहार में नेपाली, बांग्लादेशी और म्यांमार के लोग भी वोटर! नाम कटा तो किसे होगा सियासी नुकसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें