शिमला में बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी, वीकेंड पर कैसा रहेगा पहाड़ों का मौसम?

पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम में करवट बदल ली है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभसक्रिय हो गया था, जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर आज बर्फबारी हो रही है. राज्य के शिमला के नारकंडा फागू सहित ऊपरी क्षेत्रों में देर रात से ही बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग कसे मिली जानकारी के मुताबिक, नारकंडा में करीब 3 इंच तक बर्फ गिर चुकी है,जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप गई है.

परिवहन निगम की बसें नारकंडा में ही खड़ी हो गई है. सड़कों पर काफी ज्यादा फिसलन हो गई है. कुफरी फागू में बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला शहर में सुबह से बारिश हो रही है. बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में भी काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है,जिसे ठंड में भी इजाफा हो गया है.

बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे तक प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आगामी 3 घंटे में बिलासपुर सोलन सिरमौर मंडी शिमला कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुफरी में बर्फबारी देख पर्यटक पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. कुछ पर्यटकों का कहना है कि वह दूर दूर से यहां पर घूमने आए थे और उन्हें उम्मीद नहीं थी की बर्फ देखने को मिलेगी, लेकिन यहां पर सुबह बर्फबारी देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है.

ऑरेंज अलर्ट जारी

बर्फबारी की वजह से नारकंडा और कुफरी में पहाड़ियां सफेद चादर से ढकी नजर आ रही हैं. घरों पर पेड़-पौधों पर हर जगह बर्फ ही बर्फ नजर आ रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 फरवरी को भी लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में और कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. वहीं विभाग ने 20 फरवरी यानि आज के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिना मराठी सीखे धाम वापस नहीं लौटूंगा… भाषा विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान     |     जम्मू-कश्मीर: CM उमर ने गेट फांदकर पढ़ी नक्शबंद साहब में फातिहा, पुलिस पर हाथापाई के आरोप     |     किसानों के लिए यूपी सरकार ने शुरू की ये स्कीम, ऐसे मिलेगा फायदा     |     असीम घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी     |     नेपाल में ISI कैंप गया, माफिया अतीक से भी नाता…शातिर छांगुर बाबा के डार्क सीक्रेट     |     जेलों में बढ़ता कट्टरपंथ बनी चुनौती, सरकार ने सभी राज्यों को दिए ये निर्देश     |     पहलगाम में हमला सुरक्षा चूक थी…LG मनोज सिन्हा बोले- मैं जिम्मेदारी लेता हूं     |     निमिषा प्रिया ही नहीं, इतने भारतीयों पर दुनिया की जेलों में लटक रही सजा-ए-मौत की तलवार     |     मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     बिहार में नेपाली, बांग्लादेशी और म्यांमार के लोग भी वोटर! नाम कटा तो किसे होगा सियासी नुकसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें