सोने ने मारी छलांग, 88000 के पार पहुंचा दाम, चांदी में दिखा बंपर उछाल

भारतीयों की जेब से लेकर दिल और दिमाग में बसने वाला सोना इन दिनों अपनी भरपूर चमक बिखेर रहा है. अमेरिका में चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रंप जब से राष्ट्रपति बने हैं, तभी से सोने के भाव में गरमी बनी हुई है और अब इसने तपिश को बरकरार रखते हुए एक बार 88,000 रुपए के भाव को क्रॉस कर लिया है. गुरुवार को चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है.

दिल्ली के सर्राफा बाजार के भाव और ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ है. इसके चलते यहां इसका भाव 140 रुपए के उछाल के साथ 88,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने का भाव 87,960 रुपए पर बंद हुआ था.

ज्वैलरी वाला सोना भी हुआ महंगा

सिर्फ 24 कैरेट वाले सोने का ही नहीं, बल्कि 99.5 प्रतिशत शुद्धता यानी 22 कैरेट वाले सोने का भाव 140 रुपए की तेजी के साथ 87,700 रुपए पर पहुंच गया, जो बुधवार को 87,560 रुपए पर था. सोने के भाव में सुधार को लेकर एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि हाल के उतार-चढ़ाव के बाद सोना गुरुवार को फिर से नई ऊंचाई पर पहुंच गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई तरह के टैरिफ लगाए जाने की खबरों के बीच सोने की डिमांड बनी हुई है.

चांदी में भी दिखा 800 का उछाल

सिर्फ सोने ही नहीं… चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल दिखा है. चांदी का भाव गुरुवार को 800 रुपए के उछाल के साथ 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया. बुधवार को ये 97,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. जबकि एमसीएक्स पर सोने का अप्रैल के सौदों का भाव 364 रुपए की तेजी के साथ 85,845 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. जबकि चांदी का भाव 191 रुपए की तेजी के साथ 95,693 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने का भाव 15.90 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,944.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 2,916.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कांग्रेस की महिला विधायक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़ीं; BJP नेता का कॉलर पकड़कर पीटा     |     गुजरात के व्यापारी को बिहार बुलाया, नालंदा में 2 दिन कैद रखा; फिर हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका     |     SIT बने और ममता सरकार से जवाब मांगा जाए… बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल     |     नोटिस से पटी दीवारें, कोर्ट के समन और बिखरे पड़े बिल… कुछ ऐसी है मेहुल चोकसी के फ्लैट की हालत     |     अंबेडकर जयंती पर कन्या भोज! बुजुर्ग ब्राह्मण ने 101 दलित कन्याओं के धोए पैर, कराया भोजन     |     बिहार: 3831 करोड़ रुपए का पुल, 3 दिन पहले CM ने किया उद्घाटन; अब आ गई दरार… मंत्री को देनी पड़ी सफाई     |     दिल्ली में 55 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द… जानिए सरकार ने क्यों लिया ये फैसला     |     गजब! जेब में टिकट के पैसे नहीं, बन गया फर्जी लोको पायटल; RPF ने जब पकड़ा तो…     |     गोल्डन ट्रायंगल से ऑपरेट हो रहा था हाई-टेक साइबर फ्रॉड, ED की चार्जशीट में बड़ा खुलासा     |     दूध, दही से ज्यादा सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या अब सस्ता होगा फ्यूल?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें