लड़का एक दावेदार दो! शादी में पहुंचकर महिला ने दूल्हे को बताया अपना पति, फिर..

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला शादी में पहुंचकर दूल्हे को अपना पति बताने लगी. महिला ने आरोप लगाया कि दूल्हा बना शख्स उसका पति है और दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में केस भी चल रहा है और वह बिना तलाक के दूसरी शादी कर रहा है. महिला के हंगामे को देखते हुए लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया. इसके बाद हंगामा कर रही महिला को शांत कराया गया.

दरअसल ये मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सूजाबाद धर्मशाला में रविवार, 2 फरवरी को उपेंद्र सिंह परिहार की धूमधाम से शादी हो रही थी, लेकिन इसी बीच एक महिला, जिसका नाम नेहा परिहार है. वह शादी समारोह में आ धमकी और शादी रुकवाने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया. नेहा पहले थाने पहुंची और उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी.

शादी रुकवाने पहुंच गई महिला

नेहा ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि उपेंद्र उसका पति है. अभी दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है और वह दूसरी शादी कर रहा है. इससे पहले की पुलिस कोई एक्शन लेती, महिला खुद शादी रुकवाने पहुंच गई. शादी में महिला के हंगामे को देखते हुए लड़की पक्ष ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रही महिला नेहा को समझाया और बात की.

फैमिली कोर्ट में चल रहा मामला!

नेहा ने बताया कि 25 नवंबर 2012 को उसकी उपेंद्र के साथ शादी हुई थी, लेकिन आपसी झगड़ा और मनमुटाव की वजह से उन दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में मामला चल रहा था. नेहा का आरोप था कि अभी उसका और उपेंद्र का तलाक नहीं हुआ है. ऐसे में वह शादी कैसे कर सकता है. नेहा की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने दूल्हा बने उपेंद्र से बात की.

पहले ही हो चुका था तलाक

उपेंद्र ने बताया कि 16 अक्टूबर 2024 में ही उसका तलाक हो चुका है. उपेंद्र ने तलाक के दस्तावेज भी दिखाए. तलाक के कागजात देख पुलिस ने पूरा माजरा समझ लिया. इस दौरान दस्तावेज देखने के बाद महिला के तेवर ढीले पड़ गए और उसने कहा कि कोर्ट की ओर से उसे तलाक की जानकारी नहीं दी गई है. इसके बाद पुलिस ने महिला को वहां से वापस भेजा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ट्रंप टैरिफ के खौफ से गोल्ड ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली में सोना 85 हजार रुपए के पार     |     हिज्ब उत-तहरीर केस में NIA का बड़ा एक्शन, 2 मुख्य आरोपी अरेस्ट     |     जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकी हमला, पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी और बेटी जख्मी, CM उमर ने जताया दुख     |     अयोध्या में बीच चौराहे पर भिड़े दो समुदाय, जमकर चले लात-घूसे… पुलिस ने 3 को पकड़ा     |     गाजीपुर का ‘गुलाबी मशरूम’, कैंसर से भी लड़ने में है कारगर; किसान कर रहे इसकी खेती     |     पत्नी को बिंदी बदलने का शौक, पति ने गिनना शुरू किया तो मामला पहुंच थाने… फिर क्या हुआ?     |     ‘उतरवा दूंगा तुम्हारी वर्दी’… थाने में घुसकर थानेदार को ही पीटा, साथ में धमकी भी; केस दर्ज     |     बिहार: कृषि फीडर सोलराइजेशन स्कीम से क्रांति की उम्मीद, किसानों को खुशहाल बनाने का नया मिशन     |     UP बिजली विभाग के संविदाकर्मियों की ‘बत्ती गुल’, 1200 हटाए, 20 हजार पर लटक रही तलवार… आखिर क्यों?     |     दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत, अब वोटर्स के पाले में सियासी गेंद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें