5 स्टार होटल में ठिकाना, फिर जोधपुर की सड़कों पर क्यों झाड़ू लगा रही टर्किश महिला?

सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला का भारत में सफाई कर्मचारी के साथ झाड़ू लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो 51 वर्षीय आयशा नाम की महिला का बताया जा रहा है, जो की तुर्की से भारत घूमने आई हैं. गुरुवार 30 जनवरी को वह राजस्थान के जोधपुर जिले में मंडोर उद्यान अपने परिवार के साथ घूमने गईं थीं. वहां आयशा ने झाड़ू लगाकर 25 मिनट तक श्रमदान दिया.

आयशा और उसका परिवार मंडोर उद्यान और उसकी स्थापत्य कला देखने के बाद जब वापस पार्किंग स्थल पर अपने कार के पास पहुंचा तो उन्होंने दो महिला सफाई कर्मचारी को झाड़ू लगाते हुए देखा. ऐसे मे आयशा महिला सफाई कर्मचारी के पास पहुंची और अपनी भाषा में उसने सफाई कर्मचारी के साथ झाड़ू लगाने की इच्छा जाहिर की. पहले तो सफाई कर्मचारी समझ नहीं पाए, लेकिन जब उनके साथ टूरिस्ट गाइड सुनील सोलंकी ने सफाई कर्मचारी को उनकी इच्छा समझाइ तो महिला सफाई कर्मचारियों ने आयशा के हाथ में झाड़ू दिया. इसके बाद आइशा ने 25 मिनट तक सफाई करने में अपना श्रमदान दिया. इस समय आयशा के साथ आए परिवार ने उनका वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

तुर्की महिला ने किया श्रमदान

झाड़ू लगाने के बाद जब आइशा से पूछा गया की आपने ऐसी इच्छा जाहिर क्यों की? तो उन्होंने कहां की जब मैं भारत आई तब मैंने स्वच्छ भारत अभियान के बारे में सुना था. महिलाओं को झाड़ू लगाते देखा तो मुझे भी इच्छा हुई कि हमें भी कुछ श्रमदान करना चाहिए, इसलिए मैंने महिलाओं के साथ झाड़ू लगाई.

आयशा ने जब झाड़ू लगाना शुरू किया तो सब ने सोचा कि शायद वह एक या दो मिनट तक झाड़ू लगाएंगी. फोटो खिचवाएंगी और चली जाएगी. लेकिन आयशा ने वहां पर 25 मिनट तक पार्किंग में झाड़ू लगाई और पूरे पार्किंग की सफाई होने तक श्रमदान किया. एक विदेशी महिला को झाड़ू लगाते देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और आयशा को देखने लगे.

जोधपुर

आयशा के गाइड सुनील सोलंकी ने बताया कि आयशा और उसके पति अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ भारत घूमने आए हैं. उसके पति तुर्की में बिजनेसमैन हैं. वह करीब 20 दिन पहले भारत आई हैं. उसने अपनी यात्रा की शुरुआत आगरा से की, इसके बाद दिल्ली, जयपुर, उदयपुर होते हुए वह जोधपुर पहुंची हैं. जोधपुर के पांच सितारा होटल में रह रहीं थी. पिछले दो दिनों में जोधपुर के विभिन्न पर्यटन स्थल पर अपने परिवार के साथ भृमण किया. अपनी जोधपुर यात्रा के अंतिम चरण में वह मंडोर उद्यान घूमने पहुंची थी. मंडोर उद्यान घूमने के बाद अपनी यात्रा के अगले पड़ाव के लिए आयशा अपने परिवार के साथ जैसलमेर के लिए निकल गई. अब वहां से माउंट आबू घूमने जाएंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिना मराठी सीखे धाम वापस नहीं लौटूंगा… भाषा विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान     |     जम्मू-कश्मीर: CM उमर ने गेट फांदकर पढ़ी नक्शबंद साहब में फातिहा, पुलिस पर हाथापाई के आरोप     |     किसानों के लिए यूपी सरकार ने शुरू की ये स्कीम, ऐसे मिलेगा फायदा     |     असीम घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी     |     नेपाल में ISI कैंप गया, माफिया अतीक से भी नाता…शातिर छांगुर बाबा के डार्क सीक्रेट     |     जेलों में बढ़ता कट्टरपंथ बनी चुनौती, सरकार ने सभी राज्यों को दिए ये निर्देश     |     पहलगाम में हमला सुरक्षा चूक थी…LG मनोज सिन्हा बोले- मैं जिम्मेदारी लेता हूं     |     निमिषा प्रिया ही नहीं, इतने भारतीयों पर दुनिया की जेलों में लटक रही सजा-ए-मौत की तलवार     |     मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     बिहार में नेपाली, बांग्लादेशी और म्यांमार के लोग भी वोटर! नाम कटा तो किसे होगा सियासी नुकसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें