CM मोहन ने देखे वर्ल्ड हेरिटेज स्पॉट, सोशल मीडिया पर बताया क्या और क्यों हैं खास, देखकर आप भी कह उठेंगे Wow..!

टोक्यो/भोपाल।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के चौथे दिन 31 जनवरी को कई मंदिरों-टूरिज्म स्पॉट का दौरा किया। उन्होंने क्योटो शहर में किंकाकु-जी यानी गोल्डन पवेलियन, निजो कैसल, सांजुसांगेदों सहित कई वर्ल्ड हेरिटेज देखे। सीएम डॉ. यादव आज टूरिज्म स्पॉट देखने के साथ-साथ कई अहम बैठकें करेंगे। वे जापान के उच्च अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में टूरिज्म-कल्चरल पार्टनरशिप को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों-निवेशको से भी चर्चा करेंगे। उन्हें ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) के लिए आमंत्रित करेंगे। गौरतलब है कि, उनकी जापान यात्रा अंतिम पड़ाव पर है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई उद्योगपतियों-निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और फायदों के बारे में बताया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जापान के निवेशकों के साथ टूरिज्म-इंडस्ट्री सहित हर सेक्टर पर विस्तार से बातचीत की।

बता दें, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जिस गोल्डन पवैलियन यानी किंकाजु-जी मंदिर को देखा उसमें भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को रखा गया है। इस मंदिर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा साल 1994 में  मिला। बताया जाता है कि, साल 1185 से लेकर साल 1333 तक यहां कामाकुरा काल था। सायनजी परिवार यहां राज करता था। यह जगह इतनी खूबसूरत थी कि हर राजा इसे अपने कब्जे में लेना चाहता था। समय के साथ साल 1392 से लेकर 1573 में यहां मुरोमाची काल आ गया। इस काल के अशिकागा शोगुन योशिमित्सु ने अपना महल बनाने के लिए सायनजी परिवार से यह जगह छीन ली। यह महल वास्तुकला का केंद्र है। यह जगह पृथ्वी पर स्वर्ग का अहसास कराती है।

इतना खास है निजो-कैसल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले क्योटो के निजो-कैसल के दर्शन किए। इसे देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि निजो-कैसल जापान की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। आज विश्व धरोहर, सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थल जापान की भव्यता और समृद्धि को दर्शाता है। बता दें, इस कैसल यानी महल का सतह क्षेत्र 2 लाख 75 हजार वर्ग मीटर (27.5 हेक्टेयर; 68 एकड़) है। इसमें से 8 हजार वर्ग मीटर (86,000 वर्ग फुट) में इमारतें बनी हैं। महल में किलेबंदी वलय (कुरुवा), निनोमारू महल, होनमारू महल के खंडहर, कई प्राचीन इमारतें और कई गार्डन हैं। बताया जाता है कि इसका निर्माण 1601 में शुरू हुआ और 1626 में पूरा हुआ।

इस तरह बना तो-जी मंदिर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने तो-जी टेंपल के भी दर्शन किए। इस मंदिर का निर्माण 794 में हुआ. तो-जी का अर्थ ‘पूर्वी मंदिर’ है। दरअसल, उस जमाने में जापान की राजधानी नारा थी। समय के साथ राजधानी नारा को क्योटो ट्रांसफर कर दिया गया था। जैसे ही शाही परिवार यहां आया, वैसे ही इस शहर का नाम बदल दिया गया। इसे ‘द इंपीरियल सिटी ऑफ हेयानक्यो’ कहा जाने लगा। यहां शानदार सड़कें बनाई गईं। शाही परिवार ने हेयानक्यो के मुख्य प्रवेश द्वार पर दो विशाल मंदिर बनवाए। एक पूर्व और दूसरा पश्चिम में। पश्चिम का मंदिर अब नष्ट हो चुका है, लेकिन पूर्वी मंदिर यानी तो-जी अभी भी मौजूद है।

इंसान की पीड़ा हरने वाली दया की देवी

सांजुसांगेदों मंदिर की स्थापना 1164 में हुई थी। इसमें दया की देवी कन्नन की 1001 मूर्तियां हैं। बताया जाता है कि, एक बार आग से यह मंदिर पूरी तरह नष्ट हो गया था। बाद में इसका पुनर्निमाण किया गया. यह मंदिर 120 मीटर लकड़ी से बनी अद्भुत संरचना है। 1000-सशस्त्र कन्नन 11 सिरों वाले हैं। मनुष्यों की पीड़ा को वे बेहतर ढंग से देख सकें इसलिए उन्हें इतने सिर दिए गए है। लोगों को पीड़ा से मुक्ति दिलाने के लिए उनके पास 1000 हाथ हैं। वास्तविक देवी की मूर्ति की केवल 42 भुजाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     वो तो ‘लुटेरी दुल्हन’ थी…सच पता चलते ही सदमे में आया दूल्हा, शादी के 10 दिन बाद हार्ट अटैक से मौत     |     REET एग्जाम: ब्राह्मण अभ्यर्थियों की उतरवाई थी जनेऊ… सुपरवाइजर सस्पेंड, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर     |     कसम लेने के बाद भी शराब पीकर आया पति, गुस्से में बच्चे को पीठ पर बांध कुएं में कूदी पत्नी; दोनों की मौत     |     चाची से शादी करने पहुंचा भतीजा, कोर्ट में ही आपस में भिड़ गए वकील; क्या है मामला?     |     शिंदे की गलतियों के कारण BJP बेनकाब हो रही… डिप्टी CM पर भड़के संजय राउत     |     रांची: घर के बाहर खेल रही मासूम से दरिंदगी…फुसला कर ले गया पड़ोसी, फिर किया रेप     |     चालान माफ करवाने का बढ़िया मौका, इस दिन लगेगी 2025 की पहली लोक अदालत     |     जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते शव नहीं लेंगे, हिमानी के परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार     |     पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का है आरोप     |     पहले ससुर और अब दामाद पर भी सख्त हुईं मायावती, भतीजे आकाश आनंद से क्यों छीनी सभी जिम्मेदारियां?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें