बाबा बागेश्वर का अनोखा अंदाज, भजन की धुन सुन मंच पर नाचने लगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

राजस्थान के राजसमंद जिले के विश्व प्रसिद्ध नाथद्वारा मंदिर में इन दिनों भागवत कथा का आयोजन किया गया है. गोवत्स कथावाचक राधाकृष्ण महाराज ने कथा के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया. इस भजन संध्या में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, गोस्वामी शरणम बाबा भी पहुंचे. राधाकृष्ण महाराज ने राधा और मीरा के भजनों को ऐसा समा बांधा कि भक्तों के साथ-साथ संध्या में शामिल होने पहुंचे सभी नृत्य करने लगे.

नाथद्वारा में गिरधरलालजी आनंद उत्सव का आयोजन किया गया था. गुरुवार रात को आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल हुए थे. जब भजनों का समां बांधा गया उस वक्त पंडाल में मौजूद हर आदमी झूमने को मजबूर हो गया. सभी भक्ति के रस में लीन हो गए. मंच पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, इंद्रेश उपाध्याय, गोस्वामी शरणम बाबा भी राधाकृष्ण महाराज के साथ नृत्य करने लगे. इन चारों ने मंच पर गरबा की तर्च पर नृत्य किया.

इस कार्यक्रम के वीडियोज भी सामने आए हैं जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं. बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी राम कथा, हनुमत कथा और दिव्य दरबार के लिए देश दुनिया में विख्यात हैं. उन्हें इस अंदाज में जब भक्तों ने देखा तो सभी भक्त खड़े होकर संगीत की धुन पर झूमने लगे.

श्रीनाथ जी के किए दर्शन

बागेश्वर धाम सरकार गुरुवार शाम को श्रीनाथ जी पहुंचे थे. उन्होंने पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथ जी मंदिर में प्रभु श्रीनाथ जी के दर्शन किए. संध्या आरती के मनोरम दर्शन करने के बाद वह बैठक में पहुंचे थे जहां उन्होंने मंदिर के पुजारी और अन्य ट्रस्ट अधिकारियों से मुलाकात की.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिना मराठी सीखे धाम वापस नहीं लौटूंगा… भाषा विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान     |     जम्मू-कश्मीर: CM उमर ने गेट फांदकर पढ़ी नक्शबंद साहब में फातिहा, पुलिस पर हाथापाई के आरोप     |     किसानों के लिए यूपी सरकार ने शुरू की ये स्कीम, ऐसे मिलेगा फायदा     |     असीम घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी     |     नेपाल में ISI कैंप गया, माफिया अतीक से भी नाता…शातिर छांगुर बाबा के डार्क सीक्रेट     |     जेलों में बढ़ता कट्टरपंथ बनी चुनौती, सरकार ने सभी राज्यों को दिए ये निर्देश     |     पहलगाम में हमला सुरक्षा चूक थी…LG मनोज सिन्हा बोले- मैं जिम्मेदारी लेता हूं     |     निमिषा प्रिया ही नहीं, इतने भारतीयों पर दुनिया की जेलों में लटक रही सजा-ए-मौत की तलवार     |     मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     बिहार में नेपाली, बांग्लादेशी और म्यांमार के लोग भी वोटर! नाम कटा तो किसे होगा सियासी नुकसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें