वर्ग-3 पेपर लीक का मामलाः वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है PTET 2020, फर्जी क्रिएशन की संभवाना, BJP ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बोला हमला

ग्वालियर। शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग-3 के पेपर का वायरल स्क्रीनशॉट में बड़ा खुलासा हुआ है. वायरल स्क्रीनशॉट में PTET 2020 लिखा हुआ है. कोरोना काल के बीच 2020 में परीक्षा नहीं हुई थी. स्क्रीन शॉट के फर्जी क्रिएशन की संभवाना जताई जा रही है.

दरअसल, MP-TET परीक्षा में ग्वालियर के रहने वाले मदन मोहन दोहरे नाम के परीक्षार्थी ने फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 25 मार्च को वह भोपाल रायसेन रोड स्थित एक स्कूल में परीक्षा देने गया था, जब वहां से लौट रहा था तो उसे धौलपुर का रहने वाला एक कैंडिडेट मिला, जिसके मोबाइल पर परीक्षा का पूरा पेपर मौजूद था. पेपर 100% मैच भी कर रहा था. इस वजह से उसने अपने मोबाइल से पेपर के फोटो लिए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रह हैं.

मदन मोहन का कहना है कि वह उस दूसरे कैंडिडेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखता है न ही उसका नाम जानता है, लेकिन उसे इतना मालूम है कि वह धौलपुर का रहने वाला है और वह वहां के किसी D.Ed कॉलेज में पढ़ाता भी है. ग्वालियर के सिकंदर कंपू के रहने वाले मदन मोहन मानते हैं कि जो फोटो उन्होंने लिए हैं वह आयोजित की गई परीक्षा के हैं, लेकिन वह फोटो पेपर शुरू होने से पहले के नहीं है. क्योंकि वह किसी सेंटर के अंदर पेपर शुरू होने के बाद लिए गए हैं.

हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि अभी तक पेपर वायरल होने के स्क्रीनशॉट सियासत में बड़ा मुद्दा बन गए हैं उन स्क्रीनशॉट को अपने मोबाइल से क्लिक करने वाले मदन मोहन का दावा भी अब झूठा नजर आ रहा है. क्योंकि उनका कहना है कि यह पेपर 25 मार्च 2022 का है, जबकि उसके द्वारा लिए गए फोटो और वायरल स्क्रीनशॉट में साफ नजर आ रहा है कि उस पर PTET 2020 लिखा हुआ है.

वहीं इसका खुलासा होने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसी भी वायरल फेक जानकारी को दिग्विजय सिंह रिट्वीट कर देते हैं. मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए वो किसी भी विषय की पुष्टि किए बिना प्रोपोगंडा बना देते हैं. बता दें कि दिग्विजय सिंह वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें