आईपीएल में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर भी रहेंगी निगाहें

आईपीएल का 15वां संस्करण शनिवार (26 मार्च) से शुरू होने जा रहा है। अपने पिछले 14 संस्करणों में इस टी-20 लीग से कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। इस बार भी यह मंच कई खिलाड़ियों को मौका देने जा रहा है।

1. डेवाल्ड ब्रेविस  : साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस को यहां पर बेबी एबीडी के नाम से पुकारा जाता है। ब्रेविस कई तरह के शॉट्स खेलने में माहिर हैं। आईपीएल नीलामी में इन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।

2. राजवर्धन हंगरगेकर : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है। मध्यम गति के गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज हंगरगेकर ने तब प्रभावित किया था जब इस साल विंडीज में आयोजित आईसीसी अंडर 19 विश्वकप टूर्नामेंट में कई सारे छक्के लगाए थे।

3. यश ढुल : 19 वर्षीय यश ढुल ने भारत को आईसीसी अंडर 19 विश्वकप खिताब को पांचवीं बार जिताने में मदद की। इस दाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। ढुल ने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करते हुए दो शतक लगाकर अपनी उपयोगिता बता दी।

4. अभिनव मनोहर : कर्नाटक के 27 वर्षीय खिलाड़ी को मध्यक्रम में तेज शॉट के लिए जाना जाता है। यह जानते हैं कि किस परिस्थिति में उन्हें पिच हिटर बनना है। इस बैटर को गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा है। अभिनव ने पिछले साल सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम कर्नाटक के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। मनोहर लेग स्पिन भी फेंकते हैं।

5. रोवमन पॉवेल : जमैका के बैटर रोवमन पॉवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। इस साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहली टी 20 में शतक लगाया था। पॉवेल की बेस प्राइज 75 लाख थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने 2.80 करोड़ में खरीदा है। अपनी फ्रेंचाइजी के लिए पॉवेल एक फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही मध्यम तरीके की गेंदबाजी भी इन्हें छोटे प्रारूप के खेल में महत्वपूर्ण संपत्ति के तौर पर बनाती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ब्लैक बॉक्स से 49 घंटे का डेटा डाउनलोड, ऐसे मिली अमेरिका की मदद     |     दिल्ली: वसंत विहार में ऑडी कार ने 5 को कुचला, फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ाई गाड़ी; नशे में धुत था ड्राइवर     |     थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन     |     राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को करेगा सुनवाई     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें