मार्कस स्टोइनिस से लेकर मिशेल मार्श तक, शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी लीग के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. आइये जानें क्यों.

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का बिगुल बज चुका है. सभी टीमें ट्रॉफी जीतने की तैयारी में लगी हुई हैं. इस बीच कुछ टीमों के लिए बुरी खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां उसे टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज और एकमात्र टी20 मैच खेलना है.

आज ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज और एकमात्र टी20 के लिए अपनी टीम का एलान किया. इसमें आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाले आरोन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श और सीन एबॉट भी शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी 5 अप्रैल तक पाकिस्तान में सीमित ओवरों की सीरीज़ खेलेंगे. इसके बाद ही भारत के लिए रवाना होंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें एलेक्स हेल्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा है. वहीं मिशेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.50 करोड़ रुपये में और मार्कस स्टोइनिस को लखनऊ ने 9.20 करोड़ रुपये में नीलामी से पहले ही ड्राफ्ट किया था. इसके अलावा सीन अबॉट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा.

नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ये 11 खिलाड़ी बिके-

1- डेविड वॉर्नर- 6.25 करोड़ रुपये दिल्ली कैपिटल्स

2- मिचेल मार्श- 6.50 करोड़ रुपये दिल्ली कैपिटल्स

3- जोश हेजलवुड- 7.75 करोड़ रुपये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

4- डैनियल सैम्स- 2.60 करोड़ मुंबई इंडियंस

5- जेसन बेहरनडॉर्फ- 75 लाख रुपये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

6- पैट कमिंस- 7.25 करोड़ रुपये केकेआर

7- सीन अबॉट- 2.40 करोड़ रुपये सनराइजर्स हैदराबाद

8- रीले मेरेडिथ- 1 करोड़ रुपये मुंबई

9- नाथन एलिस- 75 लाख रुपये पंजाब किंग्स

10- नाथन कुल्टर नाइल- 2 करोड़ रुपये राजस्थान रॉयल्स

11- मैथ्यू वेड- 2.40 करोड़ रुपये गुजरात टाइटंस.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदवार, सियासी गणित बदला     |     मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, बोले- ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है     |     कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- ‘यह आस्था और आधुनिकता का अद्भुत मेल है’।     |     JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभद्रता के आरोप     |     लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौत, $10$ लाख मुआवजे की मांग     |     निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- ‘यह मर्डर है’     |     साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’     |     दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर     |     नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप     |     विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें