होली पर शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट, दो युवकों की मौत

प्रयागराज। प्रयागराज शहर के जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के डंडिया मोहल्ले में होली खेलने के दौरान शराब के नशे में दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हुई और गोली चली। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर गई, लेकिन वहां स्थिति शांतिपूर्ण थी। कुमार ने बताया कि दो घंटे के बाद पुलिस को सूचना मिली की डंडिया मोहल्ले में संजय राजपूत (35 वर्ष) नाम के युवक की मृत्यु हो गई है और राहुल सोनकर (25 वर्ष) नाम के युवक को गोली लगी है।
उन्होंने बताया कि तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। गोली लगने से घायल राहुल सोनकर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोषी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्य प्रणाली की भी जांच की जा रही है और यदि पुलिस की भी ढिलाई नजर आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोई टॉप वकील, कोई इतिहासकार तो कोई रहा विदेश सचिव… कौन-कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत 4 सदस्य     |     स्कूल में पढ़ाया-हमले में दोनों पैर गंवाए… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर     |     भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, माता-पिता क्या बोले?     |     पहाड़ या गुफा नहीं… कुएं के अंदर बना मंदिर, हर रोज होती है अनोखे ढंग से पूजा     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड जरूरी वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 15 जुलाई को होगी सुनवाई     |     मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज     |     आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA     |     केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला     |     बिहारः SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में नेपाली और बांग्लादेशी लोगों के पास से मिले आधार, राशन और निवास प्रमाण पत्र     |     बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें