विदेशी मुद्रा भंडार में दो वर्ष की सबसे बड़ी गिरावट! 9.6 अरब डॉलर की आई कमी

Forex Reserves Update: भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 11 मार्च को देश का साप्ताहिक विदेशी मुद्रा भंडार 9.6 अरब डॉलर गिरकर 622.3 अरब डॉलर रह गया है जो दो वर्ष की सबसे बड़ी गिरावट है.

विदेशी मुद्रा भंडार में दी वर्ष की सबसे बड़ी गिरावट9.6 अरब डॉलर की आई कमीस्वर्ण भंडार में फिर बढ़ोतरीनई दिल्ली: Forex Reserves Shrinks 9.6 Billion Dollar: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.6 अरब डॉलर गिरकर 622.3 अरब डॉलर पर आ गया है. भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 11 मार्च को देश का साप्ताहिक विदेशी मुद्रा भंडार 9.6 अरब डॉलर गिरकर 622.3 अरब डॉलर रह गया है. दो वर्षों में यह सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट रही.

दो साल में सबसे बड़ी गिरावट

गौरतलब है कि इससे पहले 20 मार्च 2020 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 11.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी. यानी दो साल में ये गिरावट सबसे बड़ी गिरावट रही है. इससे पहले चार मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 39.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92 अरब डॉलर हो गया था. बता दें कि बीते साल सितंबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. आरबीआई ने बताया कि यह गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के घटने की वजह से आई जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है.

स्वर्ण भंडार में फिर बढ़ोतरी

आरबीआई की तरफ से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, क्रिटिकल हफ्ते में देश के स्वर्ण भंडार में 1.522 अरब डॉलर बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अब यह बढ़कर 43.842 अरब डॉलर हो गया है. वहीं, इसी हफ्ते में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (SDR) 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.928 अरब डॉलर रह गया है. आरबीआई की इस रिपोर्ट के अनुसार आईएमएफ में रखा देश का मुद्रा भंडार 70 लाख डॉलर घटकर 5.146 अरब डॉलर रह गया है. वर्तमान में भंडार अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 642 अरब डॉली से लगभग 20 अरब डॉलर कम है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पंजाब में Encounter, कपड़ा व्यापारी की हत्या करने वाले दोनों शूटर ढेर     |     ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले रहें Alert! हैरानीजनक खुलासा     |     पंजाब में पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी ड्रग की खेप, आधी रात चला ऑपरेशन!     |     सरकार Free करवाएगी 10 लाख रुपए तक का इलाज, जानें कैसे मिलेगा आपको लाभ     |     पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम जारी, नशा तस्कर की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर     |     भीषण हादसा: रिट्रीट सैरेमनी देखकर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, 4 बच्चों सहित कई घायल     |     पंजाब सरकार ने जारी की सीधी चेतावनी, काम करें या Action के लिए रहें तैयार     |     Jalandhar के राम चौक में जबरदस्त हंगामा, पुलिस ने रोकी School Bus और फिर…     |     पंजाब सरकार ने तैयार कर दी खास योजना, सरकारी कर्मचारी भी ले सकेंगे लाभ…     |     चलते भाषण में मजीठिया बारे बोलते भावुक हुए CM Mann, कह दी ऐसी बात कि …     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें