ताड़मेटला अग्निकांड की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में पेश की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के चर्चित ताड़मेटला अग्निकांड की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने बुधवार को विधानसभा में पेश कर दी। इस रिपोर्ट में आयोग ने यह तो बताया है कि सुकमा जिले के ताड़मेटला, मोरपल्ली और तिम्मापुरम गांवों में आदिवासियों के 250 घरों को जला दिया गया था। घरों को किसने जलाया, यह 11 साल की जांच के बाद भी न्यायमूर्ति टीपी शर्मा का आयोग नहीं बता पाया। अब उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने की बात CBI जांच के नतीजों पर डाल दिया है।

11 साल पहले यानी 11 मार्च 2011 को मोरपल्ली गांव में पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के साथ नक्सली भी मौजूद थे। वहां पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। मोरपल्ली गांव में 31 मकानों का जलना बताया गया, जिसकी वजह से ग्रामीणों को नुकसान हुआ। मकान पुलिस ने जलाए या नक्सलियों ने यह तथ्यात्मक रूप से प्रमाणित नहीं हुआ। इस सीरीज के दूसरे गांव तिम्मापुरम में 13 मार्च 2011 को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ इतनी तेज थी कि पुलिस बल के पास गोला-बारूद खत्म हो गए। हेलिकाप्टर से कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ को वहां उतारा गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी शहीद हुए और एक अज्ञात नक्सली मारा गया।

वहीं, 8 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, आयोग ने इन घायलों के बयान भी रिपोर्ट में शामिल किए हैं। तिम्मापुरम गांव में 59 मकानों में आग लगी। जिनमें से एक किनारे के चार-पांच मकान पुलिस के ग्रेनेड दागे जाने से जले थे। इन मकानों से पुलिस पर गोलीबारी हो रही थी। शेष मकान किसने जलाए यह पता नहीं। 16 मार्च को ताड़मेटला गांव में पुलिस, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। यहां पर 160 मकान जलाए गए। ये मकान पुलिस ने जलाए या नक्सलियों ने यह प्रमाणित नहीं पाया जाता। आयोग का कहना है कि इस मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है। उनकी जांच के बाद अभियोगपत्र में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आयोग का कहना है कि स्थानीय सरकारी अधिकारियों और पटवारी की गवाही में यह तथ्य आया है कि इन गांवों में मकान दूर-दूर बने हैं। वहां घनी आबादी नहीं है। गवाही में यह बात प्रमाणित हुई है कि जिस गांव में एक भी नक्सली मौजूद है वहां पुलिस नहीं जा सकती। नक्सली क्षेत्र में तो पुलिस 50 लोगों के साथ भी नहीं जा सकती। उसे अधिक बल के साथ जाना होगा। मुठभेड़ के दौरान जो पुलिस बल बार-बार चिंतलनार लौट रहा था, वह गांव में घूम-घूमकर मकान जलाने का जोखिम नहीं ले सकता। पहले भी पुलिस ने कभी कोई मकान नहीं जलाया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रात के अंधेरे में बालकनी से घुसे चोर, इंजीनियर ने रोका तो पूरे परिवार के सामने दी मौत की सजा… मर्डर से दहला मुजफ्फरपुर     |     नालंदा में डबल मर्डर… खाना खा रही लड़की को पहले मारी गोली, फिर घर के पास खड़े लड़के की कर दी हत्या     |     6 साल पहले जिस व्यापारी का हाथ देखकर बताया था भविष्य, तांत्रिक ने उसी को मार डाला; क्या है कहानी?     |     Mann सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, महिला रजिस्ट्री क्लर्क को किया Suspend     |     लुधियाना: गवर्नर गुलाब चंद कटारिया द्वारा रविवार को लुधियाना पहुंचकर बुड्ढे नाले को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चल रहे बड़े प्रोजैक्ट की प्रोग्रैस रिव्यू की गई। इस दौरान पी.पी.सी.बी. के अफसरों ने अब तक किए गए प्रयासों के चलते बुड्ढे नाले में प्रदूषण का लैवल डाऊन आने का दावा किया गया और साथ ही यह भी कह दिया गया कि अगर गोबर गिरना बंद हो जाए तो हालात में काफी सुधार आ जाए। इस पर गवर्नर ने मीटिंग में मौजूद नगर निगम के अलावा सीवरेज बोर्ड, ड्रेनेज विभाग व ग्लाडा के अफसरों को निर्देश दिए कि बुड्ढे नाले में गोबर गिरने से रोकने पर जोर दिया जाए जिसके लिए पहले डेयरी मालिकों को जागरूक किया जाए और फिर भी हालात में सुधार न होने पर चालान काटने के लिए बोला गया है। नए बायो गैस प्लांट चालू होने के बाद ही हो पाएगा समस्या का समाधान बुड्ढे नाले में गोबर गिरने से रोकने के लिए नए बायो गैस प्लांट चालू होने तक इंतजार करना पड़ सकता है, क्याेंकि इस समय सिर्फ हंबड़ा रोड पर ही एक प्लांट लगा हुआ है जिसकी कैपेसिटी कम है और ताजपुर रोड पर प्लांट नहीं लगाया गया। हालांकि नगर निगम द्वारा गोबर डम्प करने के लिए प्वाइंट मार्क किए गए हैं और गोबर की लिफ्टिंग के लिए प्राइवेट ठेकेदार की नियुक्ति भी की गई है लेकिन ज्यादातर डेयरी मालिकों द्वारा पानी के साथ ही गोबर को बहाया जा रहा है जिससे ई.टी.पी. भी सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या का समाधान करने के नाम पर हंबड़ा रोड व ताजपुर रोड पर नए बायो गैस प्लांट लगाने की योजना तो काफी देर पहले ही मंजूर हो गई है लेकिन उस पर ग्राऊंड पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया जिस प्रोजैक्ट को चालू करने के निर्देश भी गवर्नर द्वारा मीटिंग में दिए गए हैं।     |     पंजाब में पैर पसार रही गंभीर बीमारी, 5 साल तक के बच्चों का ऐसे करें बचाव     |     पंजाब के डेयरी मालिकों पर बढ़ सकती है सख्ती, बड़े Project के बीच लटकी तलवार, पढ़ें पूरी खबर     |     विक्की शर्मा की मौ’त मामले में नया मोड़, वीडियो में हुआ सनसनीखेज खुलासा     |     पंजाब-हिमाचल में भारी बारिश से सब्जियों की कीमतों में लगी आग, तीन गुना बढ़े दाम     |     पंजाब के 31 लाख परिवारों को बड़ा झटका, माझा और दोआबा सबसे अधिक प्रभावित     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें