सीएम शिवराज का नया रिकार्ड, भाजपा की ओर से सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बने मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम आज एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। भाजपा की ओर से सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब शिवराज के नाम हो गया है। अब तक यह रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नाम था, जो 15 साल 10 दिनों तक सीएम पद पर रहे थे। आज 17 मार्च को सीएम शिवराज ने 15 साल 11 दिन मुख्यमंत्री बने रहने के साथ उनका यह रिकार्ड तोड़ दिया है। गौरतलब है कि सीएम शिवराज मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता भी हैं। यह भी पढ़ें बेटियां बहुत बचा लीं अब बेटों को बचाओ, राजा रघुवंशी मर्डर के… Jul 11, 2025 हेड कांस्टेबल के साथ युवकों ने की मारपीट, विवाद होते देख… Jul 11, 2025 बहरहाल, वर्तमान मुख्यमंत्रियों में देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड ओडिशा के नवीन पटनायक के नाम है, जो वर्ष 2000 से इस पद पर बरकरार हैं। इसके बाद बिहार के नीतीश कुमार और नागालैंड के एन रियो का नंबर आता है। सीएम शिवराज इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। Share