गोवा में सावंत और मणिपुर में एन बीरेन सिंह ही होंगे सीएम 

नई दिल्ली । गोवा और मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति साफ हो गई है। खबर आ रही हैं कि प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह ही राज्य के सीएम रहने वाले हैं। होली के बाद उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा है। 40 सीटों वाले गोवा में भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटों पर जीत के साथ ही सत्ता में बने रहने में सफलता हासिल की है। वहीं, मणिपुर में पार्टी के खाते में 32 सीटें आईं। राज्य के दोनों प्रमुख नेता दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं।
सावंत ने जानकारी दी थी कि वे राज्य में अगले कदम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं यहां केंद्रीय नेतृत्व से मिलने और राज्य में आगे की प्रक्रिया पर चर्चा करने आया हूं।’ सावंत ने इससे पहले कहा था कि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद सरकार गठित होगी। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को गोवा का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, एक और मंत्री एल मुरुगन को उप पर्यवेक्षक बनाया गया है। विधानसभा चुनाव 2022 को भाजपा की जीत के बाद सावंत ने नई सरकार के गठन के लिए 12 मार्च को राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को इस्तीफा सौंप दिया था।
राज्य में मजबूत दावेदार मानी जा रही कांग्रेस इस बार 11 सीटें ही हासिल कर सकी। हालांकि, एक सीट की कमी के कारण भाजपा को राज्य में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, लेकिन महाराष्ट्रवादी गोमांतक और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से पार्टी का सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा को राज्य में वोट शेयर 33.31 फीसदी रहा। जबकि, कांग्रेस को 23.46 वोट शेयर था। सिंह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलने आया हूं। उन्होंने बैठक के दौरान राज्य में सरकार के गठन के मुद्दे पर चर्चा की बात भी स्वीकार की है। मंगलवार को दिल्ली पहुंचे सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |     हरिद्वार में फर्जी हिंदुओं के खिलाफ ऑपरेशन, AI से पकड़ में आए 50 से ज्यादा संदिग्ध     |     कोलकाता में फिर छात्रा से दरिंदगी, पिज्जा खाते ही हो गई थी बेहोश… IIM के बॉयज हॉस्टल में रेप     |     दिल्ली: 15 साल में जमींदोज 35 गज का अवैध मकान, रेस्क्यू में आफत बनीं संकरी गलियां…2 की मौत; सीलमपुर हादसे की कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें