रायपुर में शारदा चौक से तात्यापारा तक सड़क चौड़ीकरण का प्रावधान

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जीई रोड के सबसे संकरे और व्यस्ततम शारदा चौक से तात्यापारा के बीच सड़क चौड़ीकरण का रास्ता 15 सालों बाद साफ हो गया है। लोगों को जीई रोड़ स्थित फूल चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगा।रायपुर महापौर एजाज ढेबर के मंगलवार को पेश बजट में सड़क चौड़ीकरण के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इस बहुप्रतिक्षित सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की योजना साल 2006-07 में शुरू किया गया था। आमापारा चौक से तात्यापारा तक 25 करोड़ रुपये मुआवजा बांटकर सड़क चौड़ीकरण करने के बाद से प्रोजेक्ट अटक गया था।

जीई रोड में सबसे ज्यादा शारदा चौक से फूल चौक तक करीब सौ मीटर का हिस्सा बेहद संकरा है। नगर निगम के अफसरों का मानना है कि शासन से 30 करोड़ रुपये मिलने के बाद यदि इस पैच का चौड़ीकरण भी कर लिया जाता है तो इससे रोजाना शहर के पांच लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी, जो हर रोज जाम में बुरी तरह फंस कर परेशान होते आ रहे है। निगम अब इस सड़क का चौड़ीकरण दो चरणों में करने की तैयारी में है। पहले चरण में शारदा चौक से पटाखा दुकान तक के हिस्से को लिया जा सकता है। यहां सड़क महज 30-35 फीट चौड़ी है, जिसे 80 फीट किया जाना है।

शारदा चौक से आमापारा तिराहे तक चौड़ीकरण के लिए साल-2006 में 55 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया था। कानूनी और अन्य प्रक्रिया के कारण कुछ माह काम लंबित रहने के बाद आमापारा तिराहे से तात्यापारा चौक तक चौड़ीकरण शुरू कर प्रभावितों को 25 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया था। इसके बाद काम रुक गया। अब माना जा रहा है कि बचे हुए हिस्से की चौड़ाई बढ़ाने पर इस प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जाएगी क्योंकि मुआवजा ज्यादा देना पड़ेगा।शारदा चौक से तात्यापारा चौक के बीच का चौड़ीकरण तीन महापौरों के कार्यकाल से अटका हुआ था। पहले चरण का मुआवजा सुनील सोनी के कार्यकाल में बांटा गया था। इसके बाद महापौर डा. किरणमयी नायक और प्रमोद दुबे के कार्यकाल में भी शुरू नही हुआ। वर्तमान में चौथे महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल में प्रविधान किया गया है।

शारदा चौक से फूल चौक तक करीब आधे किमी में सड़क चौड़ीकरण में 75 मकान प्रभावित होंगे। निगम की ओर से किए गए सर्वे के बाद तय किया गया था कि शारदा चौक से फूल चौक तक प्रभावितों को 8800 रुपये प्रति वर्गफीट तथा यहां से तात्यापारा चौक तक 6900 रुपये वर्गफीट की दर से मुआवजा देना पड़ सकता है। अभी शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक की सड़क की चौड़ाई 30 से 45 फीट तक है। इसे 80 फीट चौड़ी करनी है, जिसके लिए निगम को सड़क के दोनों तरफ 20 से 25 फीट जमीन लेनी होगी। सर्वे में यह भी तय हो चुका है कि कहां, किससे, कितनी जमीन लेनी है। 30 करोड़ का फंड शासन से मिलने के बाद सड़क चौड़ीकरण के काम में तेजी आयेगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोई टॉप वकील, कोई इतिहासकार तो कोई रहा विदेश सचिव… कौन-कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत 4 सदस्य     |     स्कूल में पढ़ाया-हमले में दोनों पैर गंवाए… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर     |     भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, माता-पिता क्या बोले?     |     पहाड़ या गुफा नहीं… कुएं के अंदर बना मंदिर, हर रोज होती है अनोखे ढंग से पूजा     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड जरूरी वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 15 जुलाई को होगी सुनवाई     |     मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज     |     आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA     |     केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला     |     बिहारः SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में नेपाली और बांग्लादेशी लोगों के पास से मिले आधार, राशन और निवास प्रमाण पत्र     |     बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें