1 एकड़ खेत में काफी कम लगेगा पानी, किसानों की सिंचाई में मदद करेगी यह कंपनी

PM Kisan Samman nidhi की 11वीं किस्‍त जल्‍द आने वाली है। इसे लेकर किसानों में उत्‍साह है। सरकार हर साल 6000 रुपये किसानों के खाते में PM kisan Yojana के तहत देती है। इस बीच Pepsico सिंचाई आसान करने का फॉर्मूला लाई है।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Pepsico India भारतीय किसानों की मदद करेगी। कंपनी ने गुरुवार को भारत में किसानों को सिंचाई के पानी की उपलब्‍धता बढ़ाने में मदद करने के लिए gravity-powered micro-irrigation system के मैन्‍युफैक्‍चरर्र एन-ड्रिप (N Drip) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह पेप्सिको और एन-ड्रिप के बीच एक वैश्विक साझेदारी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 2025 तक दुनिया भर में 10,000 हेक्टेयर में जल क्षेत्र बढ़ाना है।

पेप्सिको इंडिया ने कहा कि एन-ड्रिप तकनीक पहले ही उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में 2025 तक देश में हजारों हेक्टेयर में जल स्तर में सुधार के लिए पेश की जा चुकी है। इन राज्यों ने बेहतर फसल पैदावार, कम उर्वरक इस्‍तेमाल और बाढ़ सिंचाई की तुलना में पानी की खपत में औसतन 39 प्रतिशत की कमी के रूप में रिजल्‍ट देना शुरू कर दिया है।

पेप्सिको इंडिया एग्रो के निदेशक, आपूर्ति श्रृंखला, प्रताप बोस ने कहा कि पायलट परियोजना के लिए शुरुआती फीडबैक काफी उत्साहजनक रहा है। हम पहले से ही उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में बाढ़ सिंचाई की तुलना में बेहतर फसल पैदावार, कम उर्वरक के इस्‍तेमाल और पानी की खपत में औसतन 39 प्रतिशत की कमी देख रहे हैं। पिछले 30 से ज्‍यादा सालों में पेप्सिको इंडिया बाढ़ सिंचाई तकनीक के विकल्प देकर पानी के उपयोग को कम करने के लिए काम कर रही है। एन-ड्रिप के साथ सहयोग उस दिशा में एक और कदम है।

एन-ड्रिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरन पोलाक ने कहा कि पेप्सिको के साथ साझेदारी का उद्देश्य भारत में किसानों के लिए एन-ड्रिप तकनीक तक पहुंच, शुरुआत और कार्यान्वयन में आने वाली दिक्‍कतों को दूर करना है। चूंकि पेप्सिको खेतों से फसल लेती है, एन-ड्रिप की तकनीक किसानों के लिए सिंचाई आसान बनाने की सहूलियत देती है। ये किसान बड़े खेतों वाले से लेकर एक एकड़ के भूखंड वाले किसानों तक हो सकते हैं।

पोलाक ने कहा कि बीते दो साल में उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में एन-ड्रिप सिस्‍टम का इस्‍तेमाल कर रहे स्थानीय किसानों के अनुभव हमें मिले हैं। उस आधार पर कंपनी इसे और बेहतर कर रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोई टॉप वकील, कोई इतिहासकार तो कोई रहा विदेश सचिव… कौन-कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत 4 सदस्य     |     स्कूल में पढ़ाया-हमले में दोनों पैर गंवाए… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर     |     भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, माता-पिता क्या बोले?     |     पहाड़ या गुफा नहीं… कुएं के अंदर बना मंदिर, हर रोज होती है अनोखे ढंग से पूजा     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड जरूरी वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 15 जुलाई को होगी सुनवाई     |     मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज     |     आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA     |     केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला     |     बिहारः SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में नेपाली और बांग्लादेशी लोगों के पास से मिले आधार, राशन और निवास प्रमाण पत्र     |     बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें