BSEB 12th Result 2022 Bihar Board: शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्‍ट, ई-रिक्‍शा चालक का बेटा बना टॉपर

पटना। Bihar Board 12th. Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा के नतीजों काे जारी कर दिया है। बोर्ड की इस परीक्षा में करीब 13.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 80.15 फीसद सफल रहे हैं। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी में ली थी। आठ मार्च तक मूल्यांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर 15 मार्च तक टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी कर लिया गया। टॉपर्स वेरिफिकेशन के अगले दिन बुधवार को बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्‍ट जारी कर दिया।

परीक्षा में कुल 80.15 फीसद परीक्षार्थी सफल रहे हैं। स्‍ट्रीम की बात करें तो सर्वाधिक 90.38 फीसद कॉमर्स में, फिर साइंस में 79.81 फीसद तथा आर्ट्स में  79 फीसद परीक्षार्थी उत्‍तीर्ण रहे हैं। गाेपालगंज के बीएम इंटर कॉलेज के छात्र संगम राज 483 अंक प्राप्त कर आर्ट्स टॉपर बने हैं। उनके पिता ई-रिक्‍शा चालक हैं। बीडी कॉलेज (पटना) के अंकित गुप्‍ता कॉमर्स टॉपर बने हैं तो केएलएस कॉलेज (नवादा) के सौरव कुमार व अशोक हायर सेकेंडरी स्‍कूल (दाउदनगर, औरंगाबाद) के अर्जुन कुमार साइंस टॉपर हैं।

jagran

Bihar Board 12th. Result 2022 LIVE:

04:40 PM- बीडी कॉलेज (पटना) के अंकित गुप्‍ता कॉमर्स टॉपर हैं। दूसरे नंबर पर विनीत सिन्हा पीयूष कुमार तो तीसरे नंबर पर मुस्कान सिंह एवं अंजलि कुमारी हैं।

04:30 PM- साइंस स्‍ट्रीम में नवादा के सौरव कुमार व औरंगाबाद के अर्जुन कुमार टॉपर बने हैं। इसके बाद क्रमश: राज रंजन, सेजल कुमारी व विष्णु कुमार का स्‍थान है।

04:20 PM- आर्ट्स स्‍ट्रीम में गोपालगंज के संगम राज टॉपर तो कटिहार की श्रेया कुमारी सेकेंड टॉपर हैं। मधेपुरा की रितिका रत्ना थर्ड टॉपर बनी हैं।

04:00 PM- गाेपालगंज के बीएम इंटर कॉलेज के छात्र संगम 483 अंक प्राप्त कर आर्ट्स टॉपर बने हैं। उनके पिता ई-रिक्‍शा चालक हैं। बीडी कॉलेज (पटना) के अंकित गुप्‍ता कॉमर्स टॉपर बने हैं तो केएलएस कॉलेज (नवादा) के सौरव कुमार व अशोक हायर सेकेंडरी स्‍कूल (दाउदनगर, औरंगाबाद) के अर्जुन कुमार साइंस टॉपर हैं।

03:45 PM- परीक्षा में कुल 80.15 फीसद परीक्षार्थी सफल रहे हैं। स्‍ट्रीम की बात करें तो सर्वाधिक 90.38 फीसद कॉमर्स में, फिर साइंस में 79.81 फीसद तथा आर्ट्स में  79 फीसद परीक्षार्थी उत्‍तीर्ण रहे हैं।

03:20 PM- शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने जारी किया रिजल्‍ट, 80.15 फीसद परीक्षार्थी सफल। आर्ट्स स्‍ट्रीम के संगम (गोपालगंज) टॉपर बने हैं। इस साल का रिजल्‍ट पिछले साल से बेहतर रहा है।

03:00 PM- अब जारी हो गया रिजल्‍ट। कुल 89 फीसद परीक्षार्थियों के सफल होने की चर्चा हो रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि रिजल्‍ट जारी होने के बाद हीं हो सकेगी।

02:45 PM- रिजल्‍ट देखने के लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर ट्रैफिक इतनी बढ़ी कि सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट क्रैश हो गई है। ऐसे में परीक्षार्थी परेशान न हों। वे जागरण के नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

02:36 PM- बिहार बोर्ड में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का इंतजार हो रहा है। वे तीन बजे रिजल्‍ट जारी करेंगे। 12वीं के 13.5 लाख परीक्षार्थी रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं।

02: 15 PM- रिजल्‍ट में अब केवल 45 मिनट का इंतजार। बोर्ड कार्यालय में तैयारियां पूरी। अब शिक्षा मंत्री के पहुंचने का इंतजार।

01:50 PM- बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के 13.5 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार अब एक घंटे बाद खत्‍म होने वाला है। बोर्ड तीन बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्‍ट जारी करेगा।

01:30 PM- बिहार बोर्ड आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के तीनों स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट की घोषणा एक साथ करेगा। इसे बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। 12वीं की परीक्षा में सफलता के लिए परीक्षार्थियों को सभी विषयों में न्यूनतम 30 फीसद अंक लाना अनिवार्य है।

01:00 PM- पिछले साल के टॉपर्स की बात करें तो 12वीं में कॉमर्स स्‍ट्रीम में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी 476 अंकों के साथ अव्‍वल रहे थे। पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में 471 अंकों के साथ सोनाली कुमारी ने टॉप किया था।

12:30 PM- बिहार बोर्ड के रिजल्‍ट में लड़कियां आगे रहतीं आईं हैं। पिछले वर्ष भी इंटरमीडिएट के रिजल्‍ट में छात्राओं ने बाजी मारी थी।

12:00 PM- बिहार बोर्ड के रिजल्‍ट की प्रतिष्‍ठा बढ़ी है तथा अब यह देश में सबसे सबसे पहले रिजल्‍ट देने लगा है। लेकिन कुछ सालों पहले तक यही बिहार बोर्ड भ्रष्‍टाचार के लिए बदनाम था। साल 2016 में इंटरमीडिएट आर्ट्स की टॉपर रूबी राय तो अपने विषय तक का भी नाम नहीं जानती थी। उसने परीक्षा की कॉपियों में फिल्‍मी गाने व तुलसीदास प्रणाम लिखे थे। मामला उजागर होने के बाद बोर्ड ने रूबी राय सहित कई फर्जी टॉपरों के रिजल्‍ट रद कर दिए। भष्‍टाचार की पूरी व्‍यवस्‍था भी सामने आ गई।

11:30 AM- कुछ साल पहले बिहार बोर्ड के टॉपर्स को लेकर कई बड़े विवाद हुए। इसके बाद बोर्ड ने टॉपर्स की चयन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए उन्‍हें लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए भी बुलाना शुरू किया। इसके तहत अधिकतम अंक पाने वाले सौ परीक्षार्थियों को अलग से वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। उनकी कापियां भी दोबारा जांची जाती है। हैंडराइटिंग काे भी मिलाया जाता है।

11:00 AM- बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए 1471 सेंटर बनाए गए थे। वहां परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा एक से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

10:30 AM- बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पिछले साल 78.04 फीसद परीक्षार्थी सफल रहे थे। इसके पहले साल 2020 में 80.44 फीसद परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की थी।

10:00 AM- इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इनमें साइंस और आर्ट्स स्‍ट्रीम से अधिक परीक्षार्थी हैं।

09:30 AM- बिहार बोर्ड के रिजल्‍ट बोर्ड की वेबसाइट के अलावा दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं। इसके लिए यहां क्लिक करें-

09:00 AM- रिजल्‍ट की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है छात्र-छात्राओं की बेचैनी भी बढ़ रही है। कई ने सुबह-सुबह मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ की। भगवान को प्रसाद चढ़ाया। पटना समेत कई जिलों के मंदिरों में छात्रों की भीड़ देखी गई।

08:30 AM: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस वर्ष की परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्‍त और स्‍वच्‍छ रूप से लिया। कई बार प्रश्‍नपत्र लीक होने की खबरें भी आईं, लेकिन सब अफवाह साबित हुआ। इस कारण बोर्ड ने विश्‍वास कायम रखा।

08:00 AM- पिछले वर्ष यानी 2021 में 26 मार्च को इंटर काे रिजल्ट जारी किया गया था। 2020 में 24 मार्च एवं 2019 में 30 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी किया गया था। इस साल परीक्षा के एक माह के अंदर ही इंटर का रिजल्ट जारी होने जा रहा है।

07:30 AM- रिजल्‍ट को लेकर छात्राें से लेकर अभिभावक तक की टकटकी लगाए हुए हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड लगातार तीन वर्षों से मार्च में रिजल्‍ट जारी कर अपना ही रिकार्ड तोड़ने जा रहा है।

07:00 AM- बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्‍ट एसएमएस के जरिए भी देखा जा सकेगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को ‘बिहार 12 <स्पेस> रोल नंबर’ टाइप कर 56263 नंबर पर भेजना होगा।

06:30 AM- बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट अपराह्न तीन बजे जारी होगा। जारी हाेने के बाद रिजल्ट को बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.inपर देखा जा सकता है। इसके लिए वेबसाइट के होमपेज को खोलेंं। फिर, बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक विंडो खुलेगा। उसमें अपेक्षित जानकारी दर्ज कर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्‍ट सामने आ जाएगा। परीक्षार्थी रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहलगाम हमले से बैकफुट पर मुस्लिम संगठन, क्या कमजोर पड़ जाएगा वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन?     |     बिहार: नौकरी हो तो ऐसी! घर बैठी रही नर्स, तीन साल तक आती रही सैलरी, इंक्रीमेंट भी मिला     |     कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश, जानें-देशभर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम     |     न खोले जाएंगे गेट और न होगी कोई सेरेमनी…अटारी बॉर्डर पर PAK के साथ सभी रस्म खत्म     |     पुलिस के जाल में फंस गई अशरफ की पत्नी! पहुंची हाईकोर्ट, लगाई ‘न्याय’ की गुहार     |     पहलगाम आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर, तेजस्वी यादव ने पूछा- यह किसकी है जिम्मेदारी?     |     सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान! पहलगाम हमले के बाद वकील एपी सिंह का दावा, बताया अलग मामला     |     800 कैंटीन, 500 रुपये में रुकने का इंतजाम… केदारनाथ धाम के रास्तों पर मिलेंगी ये सुविधाएं     |     खच्चर वाले बनकर आए थे आतंकी… स्केच देख मॉडल एकता तिवारी ने दो को पहचाना, बताया- कैसे बना रहे थे प्लान     |     ये तुम्हारे बच्चे हैं… जब ‘नजाकत’ से आतंकियों ने पूछा, जान जोखिम में डाल बचाई पर्यटकों की जिंदगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें