…तो अब कोलकाता में हुगली नदी के नीचे से जा सकेंगे ट्रक भी

पीएम गति शक्ति नेशनल प्रोग्राम को लेकर उन्होंने कहा कि इसके तहत सभी प्रकार की कनेक्टिविटी रेल वाटरबेस को शामिल किया गया है। पीएम गति शक्ति के अंतर्गत कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए रोड और रेल दोनों में काम जारी है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । जल्द ही हुगली नदी के नीचे से कोलकाता मेट्रो शुरू होने वाली है। दूसरी तरफ अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता भी नदी के नीचे टनेल बनाने की योजना बना रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के चेयरमैन विनीत कुमार ने कहा कि हम इसकी संभावनाएं तलाश रहे हैं। जल्द ही इसके लिए एक सलाहकार नियुक्त करके सर्वे करवाया जाएगा।

हुगली नदी के नीचे मेट्रो टनेल इस छोर से कोलकाता से उस पार हावड़ा तक कंटेनर ट्रकों की आवाजाही के लिए कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट हुगली नदी के नीचे एक टनेल बनाने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इस कदम से शहर की सड़कों पर माल वाहक ट्रकों की भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत चल रहे कामों की भी जानकारी श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के चेयरमैन विनीत कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं पर पोर्ट ट्रस्ट काम कर रहा है।

कुमार ने कहा कि यह रोजाना भारी संख्या में मालवाहक ट्रकों को शहर की सड़कों से दूर कर सकता है। इस पर अध्ययन किया जाएगा कि क्या ऐसा किया जा सकता है। दरअसल भविष्य में अगर कार्गो बढ़ेगा तो ऐसे में टनेल बन जाता है तो उसे हावड़ा से बाहर ले जाकर सीधे हाईवे से जोड़ा जा सकेगा। पीएम गति शक्ति नेशनल प्रोग्राम को लेकर उन्होंने कहा कि इसके तहत सभी प्रकार की कनेक्टिविटी रेल, वाटरबेस को शामिल किया गया है। पीएम गति शक्ति के अंतर्गत कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए रोड और रेल दोनों में काम जारी है।

बालागढ़ में रीवर टर्मिनल, खिदिरपुर में अल्ट्रा माडर्न टर्मिनल बनेगा

-इसके अलावा वाटरवेज कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए जल्द ही बालागढ़ में एक रिवर टर्मिनल बनाया जाएगा। यहां जेटी और स्टोरेज एरिया रहेगा। यहां से कार्गो और कंटेनर बार्जेस के माध्यम से वहां जाएगा, जिससे भूतल सड़क पर दबाव कम होगा। ट्रैफिक की समस्या भी दूर होगी। कुल करीब 1350 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत कनेक्टिविटी, रोड व काफी काम हो रहे हैं। कुमार ने कहा कि खिदिरपुर डक हमारा सबसे पुराना डक है। इस पर 180 करोड़ रुपये खर्च कर इसे और आधुनिक बनाने पर काम चल रहा है। खिदिरपुर डक-1 को एरिया आपरेटर को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां अल्ट्रा माडल क्रेन लाए जाएंगे, जिससे वहां कंटेनर हैंडलिंग चालू होगी। यहां अल्ट्रा माडल टर्मिनल बनेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें