शेन वॉटसन बने दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच, ऐसा रहा है इनका IPL रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच बनाए गए हैं. फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए उनके नाम का ऐलान किया.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच बनाए गए हैं. फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए उनके नाम का ऐलान किया. 40 वर्षीय वॉटसन अपने पूर्व साथी खिलाड़ी रिकी पोटिंग (मुख्य कोच), जेम्स होम्स (बॉलिंग कोच), प्रवीण आमरे (असिस्टेंट कोच) और अजित आगरकर (असिस्टेंट कोच) के साथ दिल्ली की टीम को संवारने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

वॉटसन ने इस नई जिम्मेदारी पर कहा है कि IPL में उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर बहुत यादें बनाई हैं और अब उन्हें कोचिंग देने का मौका मिला है. वॉटसन ने कहा, ‘रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में मुझे यह काम करने का मौका मिला है. एक कप्तान के रूप में वह एक शानदार लीडर साबित हुए हैं, अब एक कोच के तौर पर उनके लीडरशिप में काम करने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद खास  है. वह दुनिया के सबसे बेहतर कोच में से एक हैं. उनकी कमान में नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं.’

गौरतलब है कि शेन वॉटसन सफेद गेंद से खेली जाने वाले क्रिकेट के सबसे बेहतर ऑलराउंडर्स में से एक माने जाते हैं. 2007 और 2015 में वह ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. 2012 के टी-20 वर्ल्ड कप में वह ‘प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट’ भी रहे हैं.

शेन वॉटसन IPL में भी दमदार ऑलराउंडर साबित हुए हैं. उन्होंने 145 मैचों में 30.99 की औसत और 137.91 की स्ट्राइक रेट से 3874 रन बनाए हैं. IPL में उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक जड़े हैं. इस ऑलराउंडर के नाम IPL में 92 विकेट भी दर्ज हैं. साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स और 2018  में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वे IPL ट्रॉफी जीत चुके हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पटना: रिटायर्ड DSP के बेटे ने देसी तमंचे से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिख गया ये बात     |     अयोध्या में बन रहा देश का पहला ‘फ्लोटिंग स्नान कुंड’, एक साथ 300 श्रद्धालु करेंगे सरयू स्नान     |     राम मंदिर में हनुमान जी का आगमन! गर्भगृह में पहली बार करेंगे रामलला के दर्शन; 200 वर्षों बाद बना ये संयोग     |     नया भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार… पहलगाम आतंकी हमले पर योगी आदित्यनाथ की हुंकार     |     ‘दुकानों के बाहर लिखे नाम’… पहलगाम हमले के बाद गुस्से में मथुरा के साधु-संत, कर दी ये बड़ी मांग     |     ‘गाली दी, उठाकर फेंकने को कहा’… सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का वाराणसी पुलिस पर बड़ा आरोप     |     41 डिग्री पारे के बीच दिल्ली को राहत! आसमान में छाए घने बादल, बारिश के आसार     |     हम हिंदुओं से अलग हैं…भारत के एक्शन से बौखलाए PAK सेना प्रमुख, मुसलमानों को भड़काया     |     कश्मीर में फिर आतंकी हमले का अलर्ट, लश्कर के निशाने पर हैं टूरिस्ट प्लेस     |     जीवन में भूल से भी न करें ये 4 काम, बढ़ता है कर्ज का बोझ!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें