नर्सिंग की छात्रा से ज्यादती, शादी करने से मुकरा, केस दर्ज

भोपाल।  गुनगा थाना पुलिस ने एक नर्सिंग की छात्रा की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवक ने उसके साथ अकेलेपन का फायदा उठाकर ज्यादती की थी। इसके बाद शादी करने का भरोसा देकर नौ माह तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। पिछले दिनों छात्रा ने जब उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने के लिए साफ मना कर दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने सोमवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसमें उसने बताया कि वह भोपाल के एक निजी कालेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। इसके लिए वह रोज कालेज जाती है। दो साल पहले उसका परिचय सूखी सेवनिया स्थित छावनी पठार निवासी अजय कुशवाहा नाम के युवक से हुई थी। दरअसल अजय की मौसी युवती के घर के पास रहती है। अजय अक्सर अपनी मौसी के घर आता-जाता था। इस वजह से छात्रा की उससे बातचीत होने लगी थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई।

14 दिसंबर 2020 को अजय छात्रा के घर पहुंच गया। उस समय वह घर पर अकेली थी। इस बात का फायदा उठाते हुए अजय ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया। छात्रा ने जब घटना के बारे में परिवार वालों को बताने की धमकी दी तो अजय ने उसे जल्द ही शादी कर लेने का झांसा दिया। छात्रा ने उस पर बात पर भरोसा करते हुए किसी को कुछ भी नहीं बताया। छात्रा की इसी चुप्पी का फायदा उठाते हुए अजय ने छात्रा का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद ही अजय ने भोपाल के कमला पार्क इलाके में एक किराए का कमरा ले लिया। छात्रा की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अजय उसे इसी कमरे पर बुलाकर ज्यादती करने लगा था। पिछले दिनों जब छात्रा ने जब शादी करने के लिए दबाव डाला तो अजय ने शादी करने से साफ मना कर दिया। बार-बार बात करने के बाद जब वह नहीं माना तो छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     यमुना को निर्मल बनाने, नालों की सफाई… दिल्ली जल बोर्ड करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर खुद लेगा निर्णय, रेखा सरकार का फैसला     |     जब अधिकारियों ने उठाई नरसिंह भगवान की फोटो… पीछे मिला लाखों का गांजा, जानें रेड की पूरी कहानी     |     मुझे उम्मीद है कि मैं 30-40 साल तक और जीवित रहूंगा… दलाई लामा ने उत्तराधिकारी विवाद पर लगाया विराम     |     ‘आदिवासी महिलाएं टैक्सपेयर बन रहीं…’ केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम बोले- ऐसे प्रयासों से विकसित भारत को बढ़ावा मिलेगा     |     ऑपरेशन सिंदूर से लेकर जनगणना 2027 तक…जानिए कौन हैं सुमिता मिश्रा, जिन्हें सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी     |     मथुरा छोड़कर चले जाएं… हेमा मालिनी के बयान पर BJP नेता ने कसा तंज, बोले- बाहर के लोग बाहर जाएं     |     क्या पहले ही लिखी जा चुकी थी सिवान ट्रिपल मर्डर की स्क्रिप्ट? आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर; छावनी बना गांव     |     कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को अपनी पहचान नहीं करनी होगी सार्वजनिक, QR कोड में छिपी होगी हर जानकारी     |     शराब की जगह बोतल में पानी मिलाकर बेचते थे, गाजीपुर में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा? दो अरेस्ट     |     किसी कीमत पर छोड़ा न जाए… पटना में बिजनेसमैन की हत्या पर पुलिस से बोले सीएम नीतीश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें