यूक्रेन की राजधानी कीव और बाकी बड़े शहरों पर हवाई हमला हुए और तेज

रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव और बाकी बड़े शहरों पर कब्जे के लिए बमबारी और तेज कर दी है। तीन शहरों माइकोलेव, खारकीव और रिवने पर सोमवार को हवाई हमला भी किया। उत्तरी शहर चेर्निहीव पर भी रातभर हवाई हमला होता रहा। उधर, दोनों देशों के बीच वार्ता का चौथा दौर भी पूरा हो गया है। हांलाकि, इसके नतीजे के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, वार्ता में यूक्रेन ने शांति, युद्धविराम, रूसी सेना की तत्काल वापसी और नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी की मांग उठाई। खुद जेलेंस्की ने कहा, वार्ता के नतीजे जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया, कीव के बाहरी हिस्से में भी दोनों सेनाओं के बीच जंग जारी है। रूसी सेना ने कीव के उपनगरों पर तोपखाने से गोले बरसाए हैं। यूक्रेन की सबसे बड़ी विमान निर्माण फैक्टरी पर हवाई हमले में दो लोग मारे गए, जबकि 7 घायल हुए हैं। एन्टोनोव स्थित इस फैक्टरी में दुनिया के बेहतरीन कार्गो विमान तैयार किए जाते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अफसर नेशनल गार्ड के प्रमुख विक्टर जोलोतोव ने पहली बार माना कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई उस तेजी से नहीं हो पाई, जितनी सोची गई थी। उन्होंने कहा, वहां के सैनिक नागरिकों के पीछे छिपकर हमले कर रहे हैं, जिससे रूसी अभियान धीमा हो गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     हैरान कर देने वाला नज़ारा: बिहार में खेसारी लाल यादव पर उमड़ा प्रेम, 200 लीटर दूध से नहलाया गया, फिर हुई ‘सिक्का तुला     |     जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! क्रॉस वोटिंग ने पलटा खेल, रोमांचक सीट पर खिला ‘कमल     |     ISIS के फिदायीन अटैक का प्लान ध्वस्त! आतंकियों के निशाने पर थे दिल्ली और भोपाल, मंसूबे थे बेहद खतरनाक     |     तरनतारन उपचुनाव को लेकर बोले CM Mann, कहा-11 नवंबर को…     |     बंगाल में चुनावी धांधली का शक! एक शख्स के बैग से मिले सैकड़ों वोटर कार्ड, SIR के आने से पहले ही मचा हंगामा     |     जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: नेशनल कॉन्फ्रेंस की बड़ी जीत, 4 में से 3 सीटें जीतीं, बीजेपी को मिली 1 सीट     |     ज्ञानवापी में वजूखाने पर फिर बवाल! मामला गरमाया देख कोर्ट ने दी अगली सुनवाई की नई तारीख     |     सपा की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी: आजम खान शामिल, लेकिन चाचा शिवपाल को नहीं मिली जगह, बिहार में सियासी हलचल     |     दिल्ली में कृत्रिम बारिश का मिशन सफल! बादल बरसाने की तैयारी पूरी, 4 घंटे में एयरक्राफ्ट कानपुर लौटा     |     बिहार चुनाव में ‘सुदर्शन चक्र’ की एंट्री! CM मोहन यादव बोले- जनता करेगी महागठबंधन का हिसाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें