दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम और टोरेंट पॉवर के साथ त्रिपक्षीय वार्ता विफल होने से नाराज

आगरा: विद्युत समस्याओं को लेकर अनशन करते व्यापारीफेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया व्यापार मण्डल के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन अनशन बैठ गए हैं। सोमवार को विद्युत कंपनी एवं विभाग के साथ त्रिपक्षीय बैठक विफल होने पर यह अनशन शुरू किया गया है।संगठन के विद्युत चैयरमेन डीसी शर्मा ने बताया कि व्यापारी 20 सूत्रीय समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय मुख्य अभियन्ता (वितरण) आगरा क्षेत्र एवं नोडल अधिकारी के सभागार में त्रिपक्षीय वार्ता के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण होना था। त्रिपक्षीय वार्ता टोरेन्ट पावर से किसी सक्षम पदाधिकारी के उपस्थित न होने के कारण विफल रही।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोबती ने कहा कि लाइसेन्सी के निर्देश के बाद भी टोरन्ट पावर ने आदेशों की अवहेलना की है। जिला अध्यक्ष विकास मोहन बसंल ने कहा कि विद्युत समस्याओं का जब तक समाधान नहीं किया जाता है, तब तक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।जल्द बुलाई जाएगी पंचायतसंगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही एक पंचायत आहूत की जायेगी, जिसमें विद्युत समस्याओंसे पीड़ित उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान किया जायेगा। अनशन में विजय कुमार गोयल, जिला महामन्त्री, मुकेश निर्वानिया, मन्त्री धर्मवीर कौशिक, संगठन मन्त्री गौरव जैन, कार्यवाहक मन्त्री, राजीव बसंल, राजेश सारस्वत, श्रीकृष्ण शर्मा, प्रताप सिंह, सलीम कुरैशी, सूरजभान सिंह यादव, टीकाराम सिंह, राजीव अग्रवाल, पण्डित संजय शर्मा, माधव मोहन बसंल जिला कोषाध्यक्ष, सीपी सक्सेना,मनोज कुमार, पीके शर्मा आदि उपस्थित रहे।सक्षम अधिकारी के न पहुंचने का आरोप निराधारटोरेंट पॉवर के वाइस प्रेसिडेंट शैलेश देसाई ने कहा है कि आज फेडरेशन वालों के साथ मुख्य अभियंता दक्षिणांचल के कार्यालय में बैठक होनी थी, किन्हीं कारणों से आज की बैठक स्थगित हो गई है। यह आरोप निराधार है कि सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं थे। बैठक के लिए दक्षिणांचल के अधिशाषी अभियंता व टारेंट पॉवर के सक्षम अधिकारी समय पर मौजूद थे। बैठक आगामी तिथि पर जब भी आयोजित होगी, हम बैठक के लिए तैयार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     शिव मंदिर से आ रही थीं अजीब आवाजें, अंदर गए भक्त तो देखा फन निकाले बैठे थे ‘नागराज’; फिर जो हुआ…     |     आखिरी बार गढ़वा में तैनाती, फिर तीन साल से छुट्टी पर… कौन थीं JPSC की टॉपर शालिनी विजय, जिनकी केरल में मिली लाश     |     बस में तोड़फोड़, ड्राइवर की पिटाई…बेलगांव पर भिड़ गए महाराष्ट्र और कर्नाटक     |     धालीवाल के पास था जो मंत्रालय वो Exist ही नहीं, पंजाब सरकार का चौंकाने वाला नोटिफिकेशन     |     विमान में शिवराज को मिली टूटी सीट, बोले- एयर इंडिया पर भरोसा भ्रम निकला     |     क्या है JPSC Scam, जिसमें आया था शालिनी विजय का नाम? CBI जांच के बीच अब अफसर की केरल में मिली लाश     |     नासिक में अवैध दरगाह पर क्यों मचा है बवाल? हिंदू संगठनों की मांग, यहां बने बजरंग बली का मंदिर     |     3 हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों से नदारद रहे एकनाथ शिंदे, क्या महायुति में पड़ गई है दरार?     |     अद्भुत दृश्य के साथ खत्म होगा महाकुंभ, दिखेगा ये खास नजारा     |     45 लाख का होम लोन, बीमारी से मौत, फिर बीमा कंपनी का झटका… अब आया बड़ा फैसला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें