भारत सरकार का बड़ा फैसला, यूक्रेन में अपने दूतावास को पौलैंड करेगा शिफ्ट

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध का आज 18वां दिन हैं। रूस लगातार यूक्रेन पर हमलावर है। बीते दिनों ऐसा लग रहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत से मसले सुधर जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालात सुधरने की बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं। रूसी सैनिक यूक्रेन पर लगातार बम और मिसाइल से अटैक कर रहे हैं। यूक्रेन में लाखों लोग बेघर हो गए हैं। कई लाख लोगों ने देश छोड़ दिया। यूक्रेन में हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच भारत ने सरकार ने भी एक बड़ा फैसला किया।

मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन से अपना दूतावास अस्थायी तौर पर हटा लिया है। भारतीय दूतावास को अब पोलैंड में शिफ्ट किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, देश के पश्चिमी हिस्सों में हमलों को देखते हुए, यह फैसला लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा। इससे कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की स्थिति और वैश्विक गिरावट पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। इस दौरान पीएम मोदी को ‘ऑपरेशन’ गंगा के तहत भारतीय नागरिकों और भारत के पड़ोसियों से संबंधित नागरिकों को वापस लाने के सरकार के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी गई।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, देश पर 17 दिन पहले हुए रूसी आक्रमण के बाद से अब तक कम से कम 25 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रूस उनके देश को तोड़ने के लिए यूक्रेन में नया ‘छद्म गणराज्य’ बनाने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने शनिवार रात को देश के नाम अपने संबोधन में यह बात कही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन     |     राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को करेगा सुनवाई     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें