मुंबई की धारावी झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग

मुंबई की धारावी झोपडपट्टी में भीषण आग लग गई। यह आग धारावी के खाड़ी वाले इलाके की तरफ में लगी है। प्राप्त जानकारियों के बीच आज (13 मार्च, रविवार) ग्यारह से बारह बजे के बीच आग लगी है। आग लगने से धारावी इलाके के खाड़ी वाले हिस्से में दूर-दूर तक धुएं दिखाई दे रहे हैं। आग की लपटें काफी ऊंची उठती हुई बताई जा रही हैं। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारियों के मुताबिक यह आग ग्यारह से बारह बजे के बीच लगी है। जब आग फैलनी शुरू हुई तो स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश में जुट गई। इस बीच पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक दमकल कर्मियों ने कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है। इलाके में धुएं फैल जाने से अंधकार सा छा गया है। आग की इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं। इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के जलगांव स्थित केलकम मार्केट में भीषण आग लग गई थी। इस आग में एक के बाद एक सात दुकानें पूरी तरह से जल कर खाक हो गईं। आग की सूचना मिलते ही यहां दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे में आग को बुझाने में कामयाबी पाई। इस आग में भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     धनतेरस पर रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी: देशभर में हुआ 1 लाख करोड़ का कारोबार, 60 हजार करोड़ का सोना-चांदी खरीदा गया     |     फांसी vs इंजेक्शन: मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- ‘निर्भया के दोषियों को लटकाने का अनुभव’     |     करोड़ों का घोटाला! भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज से हड़पी कडाणा विभाग की जमीन, सरकारी संपत्ति को बताया निजी प्रॉपर्टी     |     शिंदे गुट का सीधा वार: श्रीकांत बोले- ‘UBT और MNS सिर्फ बयानबाजी करते हैं, मराठियों के नाम पर सिर्फ राजनीति हुई     |     कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, मुख्य आरोपी इंदुभूषण हलदार गिरफ्तार     |     दिवाली पर खपाने की तैयारी! फरीदाबाद में 222 पेटी अवैध शराब जब्त, गोदाम में टाइल्स के नीचे छिपा रखा था ‘शराब का जखीरा’     |     धनतेरस पर CM मोहन यादव का तोहफा: किसानों को ‘सोलर पंप’ की खरीद पर मिली बंपर सब्सिडी, खेती होगी आसान     |     बांके बिहारी का ‘खजाना’ खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे से हड़कंप     |     बिहार चुनाव का रण! पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी होड़, जानें किस सीट पर सबसे ज्यादा दावेदार?     |     संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, धुआं देख मची अफरा-तफरी, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें