जबलपुर में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अर्थशास्त्र विषय के सवाल गलत, सारे छात्र हो गए असफल

जबलपुर।  रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा से विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा विवाद परीक्षा परिणाम को लेकर है। अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी करने वाले उम्मीद्वारों को प्रवेश परीक्षा में पूछे गए सवालों ने परेशान कर दिया है। 59 परीक्षार्थियों ने प्रवेश के लिए परीक्षा दी लेकिन सफलता एक को नहीं मिली। नतीजों में सारे फेल हो गए। अब विद्यार्थियों का दावा है कि परीक्षा में जो सवाल पूछे गए उसके जवाब के लिए जो विकल्प थे वो खुद सही नहीं थे।

छात्रों ने इस संबंध में जब घर पहुंचकर सवालों के जबाव तलाशे तो उनके माथे पर बल पड़ गया। अधिकांश सवाल के जवाब गलत दर्ज थे। मजबूरी में विद्यार्थियों ने भी चार विकल्प में एक-एक चुन लिया। छात्रों ने इस संबंध में कुलपति और कुलसचिव को शिकायत देते हुए परीक्षा का मूल्यांकन नए सिरे से करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि गलत सवालों को हटाकर मूल्यांकन किया जाए। इधर नतीजे जारी हो चुके हैं ऐसे में प्रशासन क्या निर्णय लेता है ये फिलहाल कहना मुश्किल है। ये जरूर है कि इससे पूर्व रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र को लेकर गड़बड़ी करने का आरेाप लगा था। उस वक्त प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के तीन दिन पहले ही गुपचुप तरीके से लिंक खोलकर आनलाइन आवेदन भरवाए थे। इस मामले में विद्यार्थी संगठनों ने भी जमकर आंदोलन किया था। छात्रों का कहना था कि सामान्य विद्यार्थियों को भी विश्वविद्यालय प्रशासन आवेदन करने के लिए अतिरिक्त मौका दे। प्रशासन ने परीक्षा को ओएमआर शीट में ली थी। जिसमें सवालों के लिए विकल्प दिए गए थे। उन विकल्प में सहीं जवाब पेन से गोला भरना था। छात्र अजय कुमार कुरलिया, अंशुल जैन, शिल्पा चौकसे, शालिनी महोबिया, अभिषेक पांडे आदि विद्यार्थियों ने आवेदन देकर बताया कि विगत 6 मार्च को हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 9 मार्च को घोषित हुआ। जिसमें सारे विद्यार्थी न्यूनतम आर्हता 50 फीसद अंक नहीं हासिल कर पाए। छात्रों ने मूल्यांकन गलत होने का दावा किया। इस मामले में दोबारा मूल्यांकन करवाने की मांग की है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोई टॉप वकील, कोई इतिहासकार तो कोई रहा विदेश सचिव… कौन-कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत 4 सदस्य     |     स्कूल में पढ़ाया-हमले में दोनों पैर गंवाए… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर     |     भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, माता-पिता क्या बोले?     |     पहाड़ या गुफा नहीं… कुएं के अंदर बना मंदिर, हर रोज होती है अनोखे ढंग से पूजा     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड जरूरी वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 15 जुलाई को होगी सुनवाई     |     मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज     |     आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA     |     केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला     |     बिहारः SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में नेपाली और बांग्लादेशी लोगों के पास से मिले आधार, राशन और निवास प्रमाण पत्र     |     बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें