कोरोना महामारी में दाम बढ़ाने पर क्यों अमादा है बिजली कंपनी

जबलपुर।   आम उपभोक्ता, व्यापारी और उद्योगपति हर कोई बिजली के दाम बढ़ाने के खिलाफ है। विरोध करने वाले संगठन, व्यापारी संगठन और उद्योगपतियों का कहना है कि कोरेाना महामारी में सरकार को रियायत देनी चाहिए, लेकिन दाम बढ़ाकर आम आदमी को परेशानी खड़ी की जा रही है। मप्र विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में प्रदेश की तीनों वितरण कंपनी से आधा सैकड़ा से ज्यादा आपित्तयां दर्ज हुई। इन सभी ने बिजली नियामक आयोग से दर नहीं बढ़ाने के लिए अलग-अलग तर्क रखे। अब नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच 12 मार्च को शाम 5.30 बजे घंटाघर काफी हाउस में इस संबंध में बैठक कर रहा है जिसमें विभिन्न संगठन, व्यापारिक संगठन और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर दाम बढ़ाने के खिलाफ रणनीति तय करेगा।

इनका ये कहना :

मप्र चेम्बर आफ कामर्स एडं इंडस्ट्री के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु खरे ने कहा बिजली दर के खिलाफ जो आपत्ति लगाई थी। उसमें कोविड महामारी नोटिफाइड महामारी घोषित की गई है ये आपदा खत्म नहीं हुई है। सरकार महामारी खत्म होने की अधिकृत घोषणा नहीं करती है तब तक इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में नियम में है कि राज्य सरकार चाहे तो मप्र विद्युत नियामक आयोग और वितरण कंपनियों की मांग को खारिज कर सकते हैं। नियामक आयोग की विश्वसनीयता भी संदेह में क्योंकि वितरण कंपनी मनमाने दाम बढ़ाने का प्रस्ताव देती है ताकि उन्हें उनकी मांग के अनुरूप दर बढ़ाने की अनुमति मिल सके। बिजली वितरण कंपनी के नुकसान के बिंदु पर कोई बात नहीं होती है। इंदौर के प्रीथमपुर में फार्मा क्लस्टर को मप्र शासन ने 3.60 रुपये प्रति यूनिट बिजली प्रदान कर रहे हैं, जबकि अन्य इलाकों के एमएसएमई में 12-13 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेची जा रही है ये भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

जबलपुर चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष प्रेम दुबे :

मप्र विद्युत नियामक आयोग बिजली के दाम बढ़ा रहे हैं लोग कोरोना संक्रमण की वजह से परेशान है। हम सभी यह चाहते हैं कि बिजली की बढ़ोतरी को फिलहाल एक साल के लिए रोक दिया जाए। उद्योग अभी संकटकाल से गुजर रहा है। कई उद्योगपति बिजली का बिल नहीं भर पा रहे हैं ऐसे में बिल बढ़ाना उचित नहीं है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से दखल की मांग करेंगे।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू :

बिजली के दाम बढ़ाना अनुचित नहीं है महामारी के दौर में बिजली का दाम बढ़ाकर आम लोगों को परेशानी पैदा करने वाली है। बिजली के दाम प्रदेश में किसी कीमत में बढ़ने नहीं दिया जाएगा। इस बात को लेकर बैठक में निर्णय लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो न्यायालय की शरण भी ली जाएगी। महाकोशल उद्योग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डीआर जैसवानी ने कहा कि बिजली के दाम फिलहाल नहीं बढ़ना चाहिए। मुझे लगता है कि विद्युत नियामक आयोग भी बिजली के दाम बढ़ाने की अनुमति नहीं देगा। यदि मूल्य वृद्धि होती भी है तो वह मामूली होगी। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा भाजपा संगठन जनता के हित को लेकर काम करती है। बिजली के दर बढ़ना उचित नहीं है जबकि परिस्थितिक मजबूरी न हो। मुनाफा कमाने के लिए बिजली कंपनी दाम बढ़ाने का प्रयास करती है तो गलत है लेकिन जरूरत के हिसाब से बढ़ोतरी जरूरी भी है। फिर भी संगठन सरकार को इस संबंध में जनहित का ख्याल रखने की अपील करेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     हिंदी-मराठी विवाद पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बताया क्यों और कैसे शांत हुआ मामला?     |     चुनाव आयोग को इतनी शक्तियां देना ठीक नहीं… वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर जेपीसी की बैठक में बोले विपक्षी सांसद     |     बिल जमा न हुआ हो तो भी 2 घंटे से ज्यादा अस्पताल में नहीं रख सकते शव, इस राज्य सरकार का अस्पतालों को आदेश     |     कन्हैया लाल हत्याकांड: बेटे का दर्द कहा- फिल्म उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने की जल्दबाजी, लेकिन अपराधियों को अब तक नहीं मिली सजा     |     जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग, सरकार ने मांगा विपक्ष का साथ     |     मिजोरम: राज्यपाल ने चकमा स्वायत्त जिला परिषद को किया भंग, कब हुआ था इसका गठन?     |     पहले आपातकाल पर घेरा, फिर खुद को बताया केरल का लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार, कांग्रेस में खलबली मचा रहे शशि थरूर     |     सोशल मीडिया की वजह से रिश्तों में खटास, दिल्ली-मुंबई और पटना जैसे शहरों के रिलेशनशिप सर्वे में सामने आई ये सच्चाई     |     13 जुलाई को लेकर जम्मू-कश्मीर में क्यों छिड़ गई है सियासी जंग?     |     जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने मरीज का धो डाला फेफड़ा, कैसे हो गया था जाम? फ्री में हुआ इलाज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें