फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ ने 11 में से 10 गानों की शूटिंग पूरी करके अपना तीसरा शेड्यूल पूरा किया

 पापा राव बियाला द्वारा निर्देशित इलैयाराजा की म्यूजिकल फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ ने हैदराबाद में अपने 11 में से 10 गानों की सफलतापूर्वक शूटिंग समाप्त करके अपने 45 दिनो के शेड्यूल को पूरा कर लिया है | तीसरे शेड्यूल को अच्छी तरह से पूरा करने का श्रेय मास्टर कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश और राजू सुंदरम को जाता है। पहले दो शेड्यूल ब्रॉडवे कोरियोग्राफर एडम मुर्राय द्वारा कोरियोग्राफ किए गए थे। फिल्म के निर्माता और दर्शक संगीत की चाशनी में डुबोई हुई एक यादगार फिल्म दिखाने के लिए अपने आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के तैयारी में जुट गए है |

तीसरा शेड्यूल को पूरा करने पर श्रिया सरन कहती है कि  ” इस शानदार शूटिंग के लिए मैं सभी का धन्यवाद करती हूँ। किरण  सर को मेरा ढेर सारा प्यार और चिन्नी प्रकाश सर और राजू मास्टर को उनकी कोरियोग्राफी के लिए मेरा बहुत बहुत धन्यवाद। शरमन जैसे सबसे शानदार अभिनेता के साथ शूटिंग करना मजेदार था। इस फिल्म को बनाने के लिए पापा राव बियाला को ढेरों बधाई देती हूँ   |” शरमन जोशी कहते है कि , “हमने ‘म्यूजिक स्कूल’ का तीसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है। इतने बड़े कास्ट और विशेषरूप से बच्चो के साथ डांस सीक्वेंस को पूरा करना मिस्टर राव की टीम के लिए यह काफी चुनौती भरा रहा है। मुझे यह देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है कि किस प्रकार इतनी बड़ी फिल्म के लिए इतनी बड़ी कास्ट और बाकि चीजों को एक साथ जुटाया गया |”

निर्देशक पापा राव बियाला कहते है कि  “सभी कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है । मुझे किसी भी कलाकार को बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए कहने की जरुरत नहीं पड़ी | मुझे खुशी है कि कोविड की तमाम चुनौतियों के बावजूद फिल्म की 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है | मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म अपने निर्धारित समय पर पूरी हो जाएगी।”

सिनेमैटोग्राफर किरण देवहंस कहते है कि  “हैदराबाद में यामिनी फिल्म्स के साथ पापा राव द्वारा निर्देशित 45 दिनों की शानदार शूटिंग शेड्यूल को हमने पूरा कर लिया है | श्रिया सरन, शरमन जोशी और प्रकाश राज के साथ सहयोग बहुत ही अच्छा है। सच मानिये यह सबसे आसान शेड्यूल में से एक था। इस शेड्यूल के समापन पर मैं यामिनी फिल्म्स को धन्यवाद करना चाहता हूँ ।”

कोरियोग्राफर राजू सुंदरम कहते है कि “बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने में बहुत मज़ा आया। ‘म्यूजिक स्कूल’ के लिए कोरियोग्राफ करने का मौका देने के लिए पापा राव साब और किरण देवहंस जी को धन्यवाद।”
फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ यामिनी फिल्म्स द्वारा निर्मित और पापा राव बियाला द्वारा लिखित और निर्देशित है | इसे  इलैयाराजा ने  संगीतबद्ध किया है जो कि एक  द्विभाषी (हिंदी और तेलुगु) है | इसके सिनेमेटोग्राफर  किरण देवहंस  है और फिल्म के कलाकार  शरमन जोशी, श्रिया सरन, शान , सुहासिनी मुले, प्रकाश राज, बेंजामिन गिलानी, श्रीकांत अयंगर, विनय वर्मा, मोना अंबेगांवकर, ग्रेसी गोस्वामी, ओज़ू बरुआ, बग्स भार्गव, मंगला भट्ट, फणी एगोटी, वकार शेख , प्रवीण गोयल, रजनीश, कार्तिकेय, रोहन रॉय, ओलिविया चरण, विवान जैन, सिदीक्षा, आध्या और कुशी है ।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम     |     डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट     |     ‘मेरे लिए देश पहले, बीवी-बच्चा कुर्बान करने पड़ें तब भी गम नहीं…’, बिहार में पाकिस्तान के दामाद का फूटा गुस्सा     |     इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय कुमार की केसरी 2, माधवन भी नहीं चले, न दिखा पहले जैसा जादू     |     हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी     |     बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ     |     Incognito Mode की हिस्ट्री एक क्लिक में कैसे करें डिलीट, नहीं तो खुल जाएगा राज!     |     वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या, जानें धार्मिक महत्व     |     कार बम से रूसी जनरल की हत्या का आरोपी डिटेन, यूक्रेन पर लगाया आरोप     |     भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें