सेप्टिक टैंक में गिरे तीन सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मौत

मुंबई । मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एकता नगर में सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने गए तीन सफाई कर्मचारियों की सेप्टिक टैंक में गिरने से दम घुटकर मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों को शताब्‍दी अस्‍पताल पहुंचा जहां डाक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व स्थानीय नगरसेवक कमलेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार ये शौचालय मलिन बस्तियों से घिरा हुआ है और लोग शिकायत कर रहे थे कि सेप्टिक टैंक से बदबू आ रही है। समुदाय-आधारित संगठन के किसी व्यक्ति ने इस मुद्दे का निरीक्षण करने के लिए एक एजेंसी को बुलाया। एजेंसी ने तीन मजदूरों को भेजा, जिन्होंने ढक्कन खोला और एक कर्मचारी चेक करने के लिए नीचे झुक गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वह टैंक में फिसल गया और अन्य मजदूर उसकी मदद करते हुए नीचे गिर गए।

गौरतलब है कि बीती 2 मार्च को महाराष्ट्र के पुणे के कालभोर गांव में एक सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई थी । यह घटना सुबह के समय हुई थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। वहीं ठाणे के भिवंडी इलाके में 25 फरवरी को एक सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में विस्फोट हो गया था। जिससे एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दमकलकर्मियों ने बताया कि अत्यधिक दबाव और गैस के कारण सेप्टिक टैंक में विस्फोट हो गया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज     |     इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज     |     इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता!     |     देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी!     |     WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस     |     अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे     |     अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत?     |     उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग     |     UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या है हाल?     |     फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश; कैसे हुआ ये?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें