आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति: पंचकर्म चिकित्सा से मिलता है अनेक रोगों से छुटकारा, जानिए किन-किन रोगों से मिलेगी मुक्ति ?

 रायपुर। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का मुख्य उद्देश्य मनुष्य के स्वास्थ्य की रक्षा और रोगी के रोगों की चिकित्सा है, इस पद्धति में निरोगी काया या रोगग्रस्तता का मुख्य कारण तीन दोषों वात, पित्त और कफ की सामान्य अवस्था या विषम अवस्था को माना गया है.

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. त्रिभुवन सिंह पावले ने बताया कि आयुर्वेद की विशिष्ट चिकित्सा विधा पंचकर्म के द्वारा शरीर को निरोग रखा जा सकता है. यह अनेक असाध्य और पुराने रोगों के प्रभावी उपचार में भी कारगर है.

आधुनिक जीवन शैली से होने वाले अनेक रोगों के बचाव और उपचार में पंचकर्म चिकित्सा बेहद प्रभावी है. उन्होंने बताया कि भारत सहित दुनिया के विभिन्न देशों में पंचकर्म चिकित्सा की मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर के चिकित्सालय में पंचकर्म चिकित्सा के लिए पृथक विभाग और संसाधन मौजूद हैं जिससे लोग बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं.

डॉ. पावले ने बताया कि पंचकर्म चिकित्सा मुख्यत: शोधन और शमन चिकित्सा है जिसके द्वारा रोग के कारणों को शरीर से बाहर निकाला जाता है. पंचकर्म चिकित्सा के अंतर्गत पूर्वकर्म, प्रधानकर्म और पश्चात कर्म किया जाता है. पूर्वकर्म में स्नेहन और स्वेदन किया जाता है.

प्रधान कर्म में रोगी और रोग के आयु, पूर्व रोग, शारीरिक बल और रोग की तीव्रता व जीर्णता के अनुसार वमन, विरेचन, बस्ति, नस्य और रक्त मोक्षण कर्म किया जाता है. इस चिकित्सा में रोगानुसार प्राय: कोई एक कर्म किया जाता है. पश्चात कर्म में संसर्जन, संतर्पण कर्म एवं रसायन आदि के साथ शमन चिकित्सा की जाती है. यह चिकित्सा ऐसी प्रक्रिया है, जिससे शरीर का कायाकल्प हो जाता है.

पंचकर्म चिकित्सा मधुमेह, हृदय रोग, अस्थमा, पुराने जुकाम, एलर्जिक रोग, महिलाओं से संबंधित रोग, नपुंसकता, मोटापा, पेट संबंधी रोगों, कब्ज, अम्लपित्त, भोजन में अरुचि, हड्डियों एवं जोड़ों के रोग, लकवा, कैंसर, चर्म रोग, अनिद्रा और मानसिक तनाव जैसे अनेक रोगों के उपचार में कारगर हैं.

पंचकर्म चिकित्सा के दौरान एवं इसके बाद में आयुर्वेद विशेषज्ञ द्वारा बताए गए सावधानियों का पालन करना आवश्यक है. डॉ. पावले ने बताया कि पंचकर्म चिकित्सा लोकप्रिय तो हो रही है, लेकिन विशेषज्ञता के अभाव, प्रशिक्षण की कमी और इसका शास्त्रीय ज्ञान न होने के कारण अनेक जटिलताएं भी पैदा हो रही हैं. जटिलताओं से बचने के लिए लोगों को पंचकर्म के लिए शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, औषधालयों और आयुर्वेद विशेषज्ञों से ही परामर्श लेना चाहिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज     |     इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज     |     इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता!     |     देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी!     |     WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस     |     अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे     |     अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत?     |     उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग     |     UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या है हाल?     |     फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश; कैसे हुआ ये?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें