अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोपः डिप्रेशन में आकर बाबू ने खाई नींद की गोलियां, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

अशोकनगर। आदिम जाति कल्याण विभाग में स्टोर के सामान खरीदी की जांच करना विभाग के बाबू मनोज नामदेव को महंगा पड़ गया. उन्होंने जांच के दौरान अन्य कर्मचारियों द्वारा दिए गए लिखित जवाब में गड़बड़ी की आशंका जताई। साथ ही बाबू ने मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की बात कही, तो जिला संयोजक ने बाबू की भोपाल डाक ले जाने की ड्यूटी लगा दी, जिससे बाबू नामदेव तनाव में आ गए और उन्होंने नींद की गोलियों का सेवन कर लिया। बाद गंभीर हालत में बाबू को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

दरअसल, 3 माह पूर्व आदिम जाति कल्याण विभाग में जिला संयोजक के पद पर नरेंद्र रघुवंशी ने चार्ज लिया था. जिसके बाद उन्होंने लेखा शाखा का कार्य देख रहे मनोज नामदेव से केशबुक तैयार पर हस्ताक्षर कराने की बात कही. जब बाबू ने स्टॉक शाखा के कर्मचारियों से सामान खरीदी का लेखा-जोखा देने की बात कही, तब अलग ही मामला निकल कर सामने आया. स्टॉक शाखा के कर्मचारियों ने साफ तौर पर कह दिया कि हम यह शाखा जरूर देखे थे, लेकिन तत्कालीन जिला संयोजक विवेक नागवंशी हस्ताक्षर कराने के लिए हम पर दबाव बनाते थे. जिसके बाद हमने खरीदी सामग्री दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए थे. इस तरह के जवाब के बाद जांच अधिकारी बनाए गए मनोज नामदेव ने मामले में गड़बड़ झाले की आशंका व्यक्त की. तो जिला संयोजक नरेंद्र रघुवंशी द्वारा उन्हें विधानसभा सत्र में डाक ले जाने की ड्यूटी लगा दी।

वहीं भोपाल ड्यूटी लगाने से बाबू मनोज नामदेव ने परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने बाबू के बयान दर्ज कर लिए हैं. वहीं इस पूरे मामले में कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी ने एडिशनल जिला पंचायत सीईओ और डिप्टी कलेक्टर से इस पूरे मामले की जांच करने की बात कही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज     |     इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज     |     इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता!     |     देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी!     |     WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस     |     अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे     |     अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत?     |     उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग     |     UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या है हाल?     |     फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश; कैसे हुआ ये?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें