आठ दिनी होलाष्टक शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम

भोपाल । फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी गुरूवार से होलाष्टक शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अष्टमी तिथि से पूर्णिमा के इन आठ दिनों में मांगलिक, शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है। वहीं नवविवाहिताओं के लिए ससुराल की पहली होली देखने की मनाही भी होती है। होलाष्टक में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे सगाई, विवाह, गृह प्रवेश, गृह आरंभ, मुंडन संस्कार, नवीन वाहन क्रय आदि न करना ही बेहतर है। इस बार 17 मार्च को पूर्णिमा तिथि होगी, जिस दिन होलिका दहन होगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक के अशुभ संयोग का प्रभाव समाप्त हो जाता है, अस्तु इसके उपरांत ही शुभ, मांगलिक कार्य करना श्रेयस्कर है।इस बार होलिका दहन के दिन फाल्गुनी पूर्णिमा पर 17 मार्च को भद्रा का साया रहेगा। इसके चलते दहन गोधूलि बेला में नहीं होगा। विद्वानों के मत के अनुसार, दहन के लिए भद्रा के पुच्छ काल के दौरान सिर्फ एक घंटा दस मिनट का वक्त मिलेगा। 18 मार्च को धुलेंडी होगी। ज्योतिर्विदों ने बताया कि 17 मार्च को दोपहर 1.23 बजे से रात 1.18 बजे तक भद्रा रहेगी। इस बीच भद्रा का पुच्छ काल रात 9.06 से रात 10.16 बजे तक रहेगा। इसके चलते शाम के समय गोधूलि बेला में भद्रा का प्रभाव होने से होलिका का दहन नहीं किया जा सकता। भद्रा योग को शास्त्रों में अशुभ माना गया है। रक्षाबंधन और होली के त्योहार पर भद्रा दोष का विचार किया जाता है। इस बार जब भद्रा पुच्छ काल में रहेगी उस समय होलिका दहन करना श्रेष्ठ होगा। माना जाता है कि पुच्छ काल में भद्रा का प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए पुच्छ काल के दौरान होलिका का दहन करना की अनुमति विकल्प न होने पर शास्त्र देते हैं। इसके अलावा भद्रा के समाप्त होने के बाद रात 1.23 बजे के बाद होलिका दहन किया जा सकता है।

आठ दिन शुभ कार्य नहीं होंगे
ज्योतिर्विदों के अनुसार आज से होलाष्टक शुरू होकर होलिका दहन तक रहेगा। इन आठ दिनों के अंतराल में सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करने की आज्ञा शास्त्र नहीं देते हैं। इन दिनों भगवत भजन करना श्रेष्ठ होता है। दो साल से कोरोना के कारण होली का त्योहार नहीं मना पाए थे। इस बार कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद माना जा रहा है कि लोग इस बार त्योहार मनाने के मूड में हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पटना: रिटायर्ड DSP के बेटे ने देसी तमंचे से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिख गया ये बात     |     अयोध्या में बन रहा देश का पहला ‘फ्लोटिंग स्नान कुंड’, एक साथ 300 श्रद्धालु करेंगे सरयू स्नान     |     राम मंदिर में हनुमान जी का आगमन! गर्भगृह में पहली बार करेंगे रामलला के दर्शन; 200 वर्षों बाद बना ये संयोग     |     नया भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार… पहलगाम आतंकी हमले पर योगी आदित्यनाथ की हुंकार     |     ‘दुकानों के बाहर लिखे नाम’… पहलगाम हमले के बाद गुस्से में मथुरा के साधु-संत, कर दी ये बड़ी मांग     |     ‘गाली दी, उठाकर फेंकने को कहा’… सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का वाराणसी पुलिस पर बड़ा आरोप     |     41 डिग्री पारे के बीच दिल्ली को राहत! आसमान में छाए घने बादल, बारिश के आसार     |     हम हिंदुओं से अलग हैं…भारत के एक्शन से बौखलाए PAK सेना प्रमुख, मुसलमानों को भड़काया     |     कश्मीर में फिर आतंकी हमले का अलर्ट, लश्कर के निशाने पर हैं टूरिस्ट प्लेस     |     जीवन में भूल से भी न करें ये 4 काम, बढ़ता है कर्ज का बोझ!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें