परिवार के साथ जंगल में घूमने गई थी महिला, रहस्यमई चीज के काटने से हुआ बुरा हाल, हाथी जैसा सूज गया पैर!

जिन लोगों को एडवेंचर पसंद होता है वो अक्सर जंगल सफारी (Jungle Safari) पर चले जाते हैं. यानी गाड़ियों में जंगल घूमना, वहां से जुड़ी प्राकृतिक चीजें देखना, जानवरों को नजदीक से समझना. वैसे ये सब सुनने में जितना मजेदार लगता है, उतना खौफनाक भी है क्योंकि जंगल में अक्सर ऐसे जीव-जनतु भी होते हैं जिनके कारण लोग मुश्किल में पड़ सकते हैं. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड की एक महिला के साथ हुआ जिसे अफ्रीका के जंगलों में किसी रहस्यमयी चीज (Woman bitten mysterious creature in Safari) ने काट लिया.
वेस्ट यॉर्कशायर (West Yorkshire, England) की रहने वाली 48 सला की फर्न वॉर्मल्ड (Fern Wormald) अपने परिवार के साथ साल 2017 में अफ्रीका (African Jungle Safari) गई थीं. यहां पश्चिमी अफ्रीका के द गांबिया (The Gambia) देश में वो और उनकी बेटी स्कूल के बच्चों को गणित और इंग्लिश पढ़ाते थे. एक बार वे सेनेगल (Senegal) की जंगल सफारी पर निकले मगर वहां किसी अंजान चीज ने उन्हें काट लिया.

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया मगर वहां डॉक्टर ये अंदाजा लगाने में नाकमयाब रहे कि उन्हें सांप, मकड़ी, मच्छर में से किसने काटा है. उन्हें कुछ दवाएं और एंटीबायोटिक्स देकर भेज दिया गया. जब वो इंग्लैंड पहुंचीं तो उनका पैर सूज (Woman legs swollen with blers) गया था और पैर पर फफोले पड़ गए थे. तब उन्हें 7 हफ्तों तक अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया. उन्हें लगा था कि उनके पैर को काटना पड़ेगा मगर ऐसा नहीं हुआ. तब से उनके पैर में रह-रहकर फोड़े हो जाते हैं और घाव इतना गंभीर हो जाता है कि दर्द से उनकी जान निकल जाती है. उन्होंने बताया कि दर्द ऐसा मेहसूस होता है जैसे किसी ने खुले घाव पर एसिड डाल दिया हो.

महिला अब सर्जरी का इंतजार कर रही है
उन्होंने बताया कि अब लिपोसक्शन से ही उन्हें सहारा है. इस सर्जरी के जरिए उनके पैर से पानी निकाला जाएगा जिससे उनकी जान बच सकती है. क्योंकि फिलहाल उनकी जान पर भी खतरा बना हुआ है. उनका चेहरा भी सूज गया है. इतने सालों से वो इसी घाव के साथ रह रही हैं. उनके पास लिपोसक्शन के लिए पैसे नहीं हैं तो अब वो क्राउड फंडिंग के जरिए पैसे जुटाने में लगी हुई हैं. उन्होंने कहा कि उनके पैर में अल्सर हो जाते हैं. पैर इतने सूज गए हैं कि उन्हें पहले 7 नंबर की चप्पल अटती थी, अब 11 नंबर की अटती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन     |     राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को करेगा सुनवाई     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें