छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार-गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार एक छट्ठी (जन्मदिन) कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर की ओर लौट रहे थे। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है। रायपुर के हीरापुर निवासी सितेंद्र पाठक (42 वर्ष) दोंदे खुर्द निवासी लालता प्रसाद द्विवेदी (45 वर्ष) व अशोक यादव (45 वर्ष) अपने दोस्त मनीष यदु के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुसमी गांव गए थे। रास्ते में उन्हें पेट्रोल पंप के पास खोरसी निवासी भोला गोस्वामी (19 वर्ष) मिला। जान पहचान होने के कारण उसे भी कार सवार लोगों ने लिफ्ट दे दिया। चारों रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच लौट रहे थे कि पलारी क्षेत्र में संडी गांव के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

गंभीर रूप से घायल एक अस्पताल में भर्ती हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। दुर्घटना में सितेंद्र पाठक, लालता प्रसाद द्विवेदी और अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। घंटों की मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला गया। वहीं भोला गोस्वामी को गंभीरावस्था में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार ज्यादा थी। पुलिस का अनुमान है कि मृतकों ने शराब पी रखी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। तीनों दोस्त थे और ड्राइवरी का काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर लगाई रोक     |     जलाया, काटा… लेकिन खत्म नहीं हुआ अस्तित्व; हजारों साल से ‘जिंदा’ है ये पेड़, मेंटेनेंस पर खर्च होंगे 1.6 करोड़     |     जयपुरः माथा फोड़ देंगे ये ध्यान रखना, बाबा कहते हैं… थानेदार की सीट पर बैठकर बीजेपी विधायक बालमुकुंद ने किसको धमकाया?     |     दिल्ली में ये क्या हो रहा है…स्कूल-कॉलेज को मिली धमकी पर अरविंद केजरीवाल ने BJP सरकार को घेरा     |     हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का खतरा, 192 सड़कें ठप… मंडी जिले में सबसे ज्यादा नुकसान     |     कॉलेज कमेटी ने शिकायत की अनदेखी की, टीचर की गलत डिमांड से तंग आकर 20 साल की छात्रा ने खुद को जला मारा..ओडिशा केस की पूरी कहानी     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड का मामला, SC का योगी सरकार को नोटिस     |     इस शिव मंदिर में मुस्लिम भक्तों की लगती है कतार, दिलचस्प है इसकी कहानी     |     धर्म के नाम पर राजनीति..AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-जो पार्टियां जातियों पर निर्भर…     |     20 सीक्रेट तहखाने, दुबई के मौलाना से ट्रेनिंग, किताबें छापकर फैलानी थी नफरत; छांगुर के शैतानी दिमाग में क्या चल रहा था?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें