पेंट्रीकार कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन के बाद बनेगा पहचान पत्र

बिलासपुर। आइआरसीटीसी अब ट्रेनों की पेंट्रीकार के कर्मचारियों का पहचान पत्र (आइडी) तभी जारी करेगा, जब उनका पुलिस वेरिफेकशन रहेगा। इसके अलावा मेडिकल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व वैक्सीनेशन लगने का प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। ट्रेनों में यात्रियों के साथ पेंट्रीकार के वेंडरों द्वारा गलत व्यवहार करने से जैसी कई गंभीर शिकायतें आ रही थीं। जिसे देखते हुए वेंडरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

इसे लेकर पिछले दिनों आइआरसीटीसी ने 10 दिन का विशेष अभियान चलाकर सभी ट्रेनों की पेंट्रीकार की जांच करने का आदेश भी दिया गया था। आइआरसीटीसी ने अचानक दबिश देकर अन्य दस्तावेजों के साथ पुलिस वेरिफिकेशन भी जांच की। इस दौरान अधिकांश पेंट्रीकार में ऐसे कर्मचारी मिले, जिनके पास प्रमाण पत्र नहीं थे। सुरक्षा के लिहाज से यह बड़ी अव्यवस्था है। हालांकि इसे सुधारने के लिए सख्त निर्देश भी दिए गए। लेकिन निर्देश के बाद भी पेंट्रीकार के कर्मचारियों द्वारा इसमें रुचि नहीं ली जा रही थी। इसलिए अब आइआरसीटीसी ने सख्ती बरती है और यह कहा कि अब कार्यालय से कर्मचारियों का पहचान पत्र तभी जारी होगा, जब कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन रहेगा।

बताते की बिना पहचान पत्र के कोई भी पेंट्रीकार का कर्मचारी ट्रेन में सामान की बिक्री नहीं कर सकता। पहले आसानी से पहचान पत्र जारी हो जाते थे। लेकिन अब यह आसान नहीं है। पुलिस वेरिफिकेशन के साथ-साथ वैक्सीनेशन, मेडिकल व आधार कार्ड भी दिखाना होगा। आइआरसीटीसी को मालूम है कि बिना पहचान पत्र के सामान बेचने का जोखिम कोई नहीं उठाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम     |     डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट     |     ‘मेरे लिए देश पहले, बीवी-बच्चा कुर्बान करने पड़ें तब भी गम नहीं…’, बिहार में पाकिस्तान के दामाद का फूटा गुस्सा     |     इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय कुमार की केसरी 2, माधवन भी नहीं चले, न दिखा पहले जैसा जादू     |     हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी     |     बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ     |     Incognito Mode की हिस्ट्री एक क्लिक में कैसे करें डिलीट, नहीं तो खुल जाएगा राज!     |     वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या, जानें धार्मिक महत्व     |     कार बम से रूसी जनरल की हत्या का आरोपी डिटेन, यूक्रेन पर लगाया आरोप     |     भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें