घर में रखे यह पाँच चीजें इनसें आती है घर में खुशहाली

हम सभी अपने घर को सुंदर बनाने के लिये कुछ न कुछ नया करते रहते है।
आज हम आपको पाँच ऐसी वस्तुयें बतायेंगे जिससे आपका घर तो सुंदर बनेगा ही, साथ ही साथ आपके घर में खुशहाली आयेगी। आपके परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी अथवा व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आइये जानते है कौन सी हैं वह पाँच चीज़ें और किस दिशा में लगाने से मिलेंगे बेहतर परिणाम।

इन पांच वस्तुओं में से सबसे पहली वस्तु है पानी का फव्वारा। घर में पानी का फव्वारा रखना चाहिए। यह घर की उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष बहतर होगा। जब घर में पानी का संतुलन हो जाता है तब घर में रुका हुआ पैसा भी आने लगता है।

घर में बाँस का पौधा या फिर मनी प्लांट की बेल लगाना अच्छा माना गया है। लेकिन मनी प्लांट की बेल को लगाने पर सावधानी रखनी होती है कि उसकी बेल नीचे की और ना जाये। क्योंकि पौधे ग्रोथ को दर्शाते हैं। परिस्थितयों के विपरीत ऊपर की और बढ़ते है। लेकिन यदि आप के घर में लगे पौधों की बेल या टहनियां नीचे की और जाती है तो वह घर के लिए अच्छा नही माना जाता है। इसलिये पौधे लगाते वक्त यह जरूर ध्यान रखें। इसी प्रकार मनी प्लांट की बेल का ध्यान रखे कि वह ऊपर की और बढ़े जमीन पर ना फैले। घर में पौधें लगाने के लिए दक्षिण, पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा बेहतर मानी जाती है।

हिन्दू धर्म में धन्वंतरि वैध की बहुत मान्यता है। कहते ही इनकी उत्त्पति समुंद्र मंथन से हुई थी इनके हाथ में अमृत कलश है और इनकी पूजा से अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। इनका ज़िक्र रामायण में भी मिलता है। जब लक्ष्मण जी मूर्छित हो जाते है तब लंका से हनुमान जी धन्वंतरि वैध को ही लेकर आते है। जब वह संजीवनी बूटी मंगाकर लक्ष्मण जी का उपचार करते है। हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्व दीपावली के त्योहार पर भी धन्वंतरि वैध की पूजा की जाती है। उस दिन को धनतेरस का त्योहार कहते है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनकी पूजा की जाती है। आप भी अपने घर में इनकी प्रतिमा लगायें यदि मूर्ति नही मिलती है तो इंटरनेट से चित्र का प्रिंटआउट निकाल लें। उसे अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में लगा लें। अब उनके चित्र के सामने धातु का कलश रखें । यह कलश तांबे या चांदी दोनों में से किसी भी धातु का हो सकता है। दोनो धातु ही पानी के साथ रियेक्ट करते है और शरीर की रोग निरोधक शक्ति बढ़ाते है। इसलिये उस कलश में जल भरकर और रोज सुबह शाम उस कलश में से आधा-आधा गिलास जल पिये। इससे आपको अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होगा।

वैसे तो घर के बेडरूम में लाल रंग को लगाने से बचना चाहिये क्योंकि यह क्रोध को बढ़ाने वाला रंग है। लेकिन यदि आप लाल रंग को किसी भी रूप में जैसी की कोई तस्वीर या कोई बल्ब, लाल रंग के फूल या फिर लाल रंग की बिंदी को घर की दक्षिण दिशा में लगाते है तो आपकी प्रसिद्धि बढ़ती है। जी हाँ दक्षिण दिशा में लाल रंग लगाने से आपको प्रसिद्धि मिलती है। यदि आप भी चाहते है लोग आपकी वाह वाही करे तो आप भी अपने घर में दक्षिण दिशा में लाल रंग की वस्तुयें लगाये। यदि आपका घर छोटा है या दक्षिण दिशा में जगह नही है तो आप लाल रंग के फूलों की खुशबू उस दिशा में रखें। यह खुशबू आपको बाजार में आसानी से मिल जायेगी उसे थोड़ा थोड़ा छिड़के ताकि खुशबू की तरह आपका नाम भी फैले और आपको प्रसिद्धि मिलेगी।

सभी के घर में दीवार घड़ी ज़रूर होती है। लेकिन वह कई बार ऐसी दिशा में लगी होती है जिससे आपका तनाव बढ़ता है। अपने घर में एक धातु की घड़ी जरूर रखें। घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाये। इससे आपके व्यापार में या नौकरी में जो पैसों की दिक्कत है वो खत्म होती है। महीने में जो बचत होती है वो बेहतर होने लगती है। आप भी एक अच्छी सी धातु से बनी घड़ी घर में पश्चिम दिशा में लगाये इससे आपका आर्थिक लाभ बढ़ेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP पुलिस में ऐतिहासिक मौका! अब ट्रांसजेंडर भी बनेंगे आरक्षक, 7500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन शुरू, भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव     |     नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! ‘बुर्का हटाना होगा या नहीं?’, चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट     |     नामांकन के बाद मची ‘बिरयानी लूट’! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भगदड़ का वीडियो     |     एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! पायलट के पिता की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस, मांगी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच     |     शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’, अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप     |     चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना ‘शक्ति प्रदर्शन’ का अखाड़ा, संगठन चुनाव पर विवाद     |     BJP ने गुजरात में की ‘सबसे बड़ी सर्जरी’! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज रात तय होगी नए चेहरों की सूची     |     दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जमकर पीटा, पूरे इलाके में तनाव     |     परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई ‘प्रिंसिपल की मौत’ की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग     |     यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, ‘केमिकल क्यों डलवा रही सरकार?’ दिल्ली में घमासान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें