बारामूला, पुलवामा में लश्कर के 4 आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोपोर के रफियाबाद के नडीहाल क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान चेक सेरी पट्टन के निवासी फिरदौस अहमद वानी के रूप में हुई है। एक एके-56 राइफल सहित अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, हथियार व गोला-बारूद और 30 कारतूस जब्त किए गए हैं।
इस बीच, खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान वागम निवासी आमिर नजीर हजार, सुहैल अहमद भट और बशीर अहमद गनी के बेटे नासिर हुसैन के रूप में हुई है, दोनों पुलवामा के चिनार बाग के निवासी हैं। उनके पास से हथगोले और एके-47 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच के दौरान यह पता चला कि वे आतंकवादी आरिफ हजार उर्फ रेहान के सहयोगियों के रूप में काम कर रहे थे।’’ इस संबंध में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP पुलिस में ऐतिहासिक मौका! अब ट्रांसजेंडर भी बनेंगे आरक्षक, 7500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन शुरू, भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव     |     नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! ‘बुर्का हटाना होगा या नहीं?’, चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट     |     नामांकन के बाद मची ‘बिरयानी लूट’! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भगदड़ का वीडियो     |     एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! पायलट के पिता की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस, मांगी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच     |     शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’, अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप     |     चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना ‘शक्ति प्रदर्शन’ का अखाड़ा, संगठन चुनाव पर विवाद     |     BJP ने गुजरात में की ‘सबसे बड़ी सर्जरी’! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज रात तय होगी नए चेहरों की सूची     |     दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जमकर पीटा, पूरे इलाके में तनाव     |     परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई ‘प्रिंसिपल की मौत’ की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग     |     यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, ‘केमिकल क्यों डलवा रही सरकार?’ दिल्ली में घमासान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें