युद्धग्रस्त यूक्रेन के शवग्रह में रखा गया कर्नाटक के छात्र का शव: सीएम बोम्मई

बेंगलुरु । यद्धग्रस्त देश यूक्रेन में भारतीय छात्र अभी भी फंसे हैं वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों ने भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का शव बरामद किया है, जो यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में मारे गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। उन्होंने सूचित किया है कि शव को शवगृह में रख दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जैसे ही गोलाबारी बंद हो जाती है, इसे भारत वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, दूतावास के अधिकारियों ने हमें यह भी बताया है कि वे शवगृह अधिकारियों के संपर्क में हैं जहां शव रखा गया है। 1 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन रूसी गोलाबारी में नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई थी। वह सुबह-सुबह अपने बंकर से भोजन की तलाश में निकला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन के पिता को फोन कर सांत्वना दी थी। नवीन के पिता शेखरप्पा ने प्रधान मंत्री से यूक्रेन में फंसे अन्य छात्रों के सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।
नवीन की मौत ने भारत में चिकित्सा शिक्षा की लागत पर भी सवाल खड़े किए हैं और कर्नाटक में विपक्षी दल इस संबंध में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने नवीन के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया है।
युद्ध छिड़ने के बाद से कर्नाटक के 500 से अधिक छात्र यूक्रेन से स्वदेश लौट चुके हैं। कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के नोडल अधिकारी और आयुक्त मनोज राजन ने कहा है कि राज्य के 142 छात्र अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं। छात्रों का सबसे बड़ा जत्था गुरुवार को लौटा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन     |     राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को करेगा सुनवाई     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें