भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष, लक्ष्मण और परशुराम संवाद पर भाव-विभोर हुए लोग

छतरपुर: छतरपुर के हरपालपुर नगर के नारायण आश्रम छोटी कुटी हरिहर नारायण परहंस रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने मंगलवार को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण, नवरत्न झांकी, रावण वाणासुर संवाद लीला का मंचन किया। राम ने शिव धनुष तोड़ा तो सीता उनकी हो गईं। शिव धनुष टूटने की टंकार सुनकर परशुराम आए तो लक्ष्मण का उनसे विवाद हो गया।रामलीला में लीला का मंचन राजा जनक के धनुष यज्ञ से हुआ। ऋषि विश्वामित्र भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर धनुष यज्ञ में लेकर पहुंचते हैं। यहां राजा जनक घोषणा करते हैं कि भगवान शिव के धनुष को जो तोड़ेगा, वहीं सीता से विवाह करेगा। एक-एक करके तमाम राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई इसे हिला तक नहीं सका। यह सूचना पाकर राजा जनक क्रोधित हो जाते हैं और कह देते हैं कि क्या यह पृथ्वी वीरों से खाली है। यह शब्द लक्ष्मण को चुभ जाते हैं और क्रोधित होकर क्षत्रियों के इतिहास का बखान करते हैं। विश्वामित्र उन्हें शांत कर प्रभु राम को धनुष तोड़ने की आज्ञा देते हैं।इस पर प्रभु श्री राम धनुष का तोड़ देते हैं और सीताजी उनके गले में जयमाला डाल देती हैं। इसी बीच परशुराम आते हैं तो लक्ष्मण से उनका विवाद हो जाता है। देर रात तक दर्शकों ने लक्ष्मण-परशुराम संवाद को सुना। इस मौके पर पूर्व विधायक मानवेन्द्र सिंह, रामलीला समिति अध्यक्ष दिनेश सेठ, मनोज गुप्ता, राजेश शर्मा, आलोक जैन संजय तिवारी पुष्पेंद्र पायक, जितेंद्र परिहार, यशपाल सिंह, मन्नू राजावत, भाग सिंह यादव, दिनेश दीक्षित कैलाश शर्मा उपस्थित रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     किसी भी कीमत पर हरियाणा को पानी नहीं देंगे… नांगल डैम पहुंचकर बोले CM भगवंत मान     |     ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में कल रात पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों में किए हमले, सेना ने पूरी तरह किया फेल     |     ‘वो तो जावेद निकला…’, पहले से एक बीवी, फिर भी हिंदू लड़की से की दूसरी शादी; ऐसे खुला डार्क सीक्रेट     |     ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, अमृतसर को निशाना बनाकर दागी मिसाइलें     |     बेंगलुरु में MBA, केरल से LT की पढ़ाई, कश्मीर में खोला लैब… पहलगाम हमले का मास्टर माइंड कैसे बना आतंकी?     |     जम्मू-कश्मीर के रामबन में बाढ़ और लैंडस्लाइड से बिगड़े हालात, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद     |     रांची: रिम्स हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल     |     महिला के साथ लहरिया लूट रहे थे दारोगा जी, लोगों ने पकड़ा और कर दी कुटाई     |     भारत के इस गांव तक पहुंचे थे पाकिस्तानी टैंक, पहले के मुकाबले वीभत्स हुआ फायरिंग का तरीका… आरएस पुरा के लोगों ने बताया     |     उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे में मां-बेटी की मौत, तीर्थयात्रा पर गईं थी दोनों     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें