झारखंड की महिला MLA घोड़े पर सवार होकर पहुंचीं विधानसभा

पूरी दूनिया में आठ मार्च को महिला दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा जा रहा है। इस दिन नारी शक्ति को सलाम करते हुए महिलाओं की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं झारखंड की कांग्रेस महिला विधायक अंबा प्रसाद ने महिला दिवस के मौके पर कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखकर सभी चकित रह गये। वह घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि ये घोड़ा आज किसी ने तोहफे में दिया है। बता दें कि विधायक अंबा प्रसादअक्सर अपने अनोखे कामों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इससे पहले वे विधानसभा में साइकिल चलाती हुई नजर आई थीं।

अंबा हजारीबाग जिले की बड़कागांव विधानसभा सीट से 27 साल की अंबा ने चुनाव जीतकर 2019 में सबसे कम उम्र की विधायक बनने का इतिहास रचा है। जहां उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू पार्टी के प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी को 30,140 वोटो से हराया था। अंबा प्रसाद आईएएस बनना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने कोचिंग भी की है। साल 2014 में आईएएस की तैयारी करने के लिए अंबा दिल्ली चली गई थीं। अंबा ने कुछ महीने ही कोचिंग ली, लेकिन उनके पिता पर लगे गंभीर राजनीतिक आरोपों के कारण उन्हें वापस लौटन पड़ा, यहीं से उनका राजनीतिक करियर शुरू हो गया।

इन दिनों झारखंड सरकार का बजट सत्र चल रहा है। बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं तो मंत्री से लेकर सभी अधिकारी हैरान रह गए। हालांकि उनको विधानसभा के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। विधायक के इस अंदाज को देखने के लिए आसपास की भीड़ जमा हो गई। एएनआई के अनुसार महिला विधायक से जब लोगों ने इस घोड़े के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनको यह घोड़ा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कर्नल (सेवानिवृत्त) रवि राठौर ने उपहार में दिया है। जिस पर बैठ वह प्राउड फील कर रही हैं। इसलिए मैं इसी पर बैठकर घर से विधानसभा तक आई हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार से अपील करेंगी कि ऐसी सुविधा महिलाओं के लिए हो सके और जो महिलाएं घुड़सवारी में रुचि रखती हैं, उन्हें इस तरह की स्पोर्ट्स मुहैया कराया जाए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बाड़मेर में सामूहिक आत्महत्या या कुछ और…? पानी की टंकी में मिले पूरे परिवार के शव     |     ससुर को भेजा बाहर, फिर बंद कमरे में 7 महीने की प्रेग्नेंट बहू से तांत्रिक ने किया गैंगरेप… गिरफ्तारी के बाद खुले पुराने चिट्ठे     |     जम्मू कश्मीर: आतंक के पीड़ितों को नौकरी देगी सरकार, हेल्प के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर     |     कपल ने ऑटो में फांसी लगा दी जान, गर्लफ्रेंड की हो गई थी सगाई; फिर साथ मरने का किया फैसला     |     हिमाचल में मौसम हुआ खतरनाक, मंडी में बादल फटने से 4 की मौत, 16 लोग लापता; बह गईं सड़कें और घर     |     साइबर ठगों ने विधायक जी को भी नहीं छोड़ा, फॉर्च्यूनर दिखाकर ठग लिए 1.27 लाख     |     पक्की सड़क, Wi-Fi, CCTV और एंबुलेंस! बिहार का ऐसा गांव… जिसे लोगों ने बना दिया स्मार्ट; कतर, इंग्लैंड, अमेरिका से आ रहा पैसा     |     दिल्ली में सरकार नहीं, फुलेरा की पंचायत चल रही है… AAP के सौरभ भारद्वाज का BJP पर बड़ा हमला     |     कांवड़ यात्रा के लिए फाइनल हो गया रूट, ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान भी जारी, कब से होगा लागू?     |     बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कैसा मनाया जाएगा बर्थडे… सेलिब्रेशन की तैयारी जोरों पर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें