Exit Polls में सपा की हार पर शिवपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले अखिलेश के चाचा

लखनऊ   उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार शाम कई न्यूज चैनल्स पर अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आए। लगभग सभी एग्जिट पोल्स का दावा है कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है तो सपा को एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ेगा। इस बार सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़े प्रगितशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अब एग्जिट पोल्स को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

शिवपाल यादव ने मंगलवार सुबह एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए इन्हें भ्रामक और अविश्वसनीय बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि सपा गठबंधन पूर्ण बहुत से सरकार बनाने जा रहा है। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए ट्वीट किया, ”एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है। समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा रहा है। प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें। निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है।”

इससे पहले सपा सांसद रामगोपाल यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी एग्जिट पोल्स के दावों को खारिज करते हुए विश्वास जताया है कि यूपी में सपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी। दोनों ही नेताओं ने टीवी के एग्जिट पोल की बजाय मतगणना पर ध्यान देने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

ओपी राजभर ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश की जनता का जनादेश, सपा+सुभासपा गठबंधन आ रही है। टेलीविजन पर ध्यान न दें… जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं! EVM मशीन पर रहे हमेशा ध्यान।” 2017 में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर योगी सरकार में मंत्री रहे राजभर बाद में बगावत करके सपा गठबंधन में शामिल हो गए।

रामगोपाल यादव ने भी एग्जिट पोल्स को किया खारिज करते हुए कार्यकर्ताओं से मतगणना में सावधानी बरतने को कहा है। अखिलेश यादव के चाचा और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, ”एग्जिट पोल्स मॉनिटर्ड हैं। समाजवादी गठबंधन 300+ सीटें जीत रहा है। उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें।”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     हिंदी-मराठी विवाद पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बताया क्यों और कैसे शांत हुआ मामला?     |     चुनाव आयोग को इतनी शक्तियां देना ठीक नहीं… वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर जेपीसी की बैठक में बोले विपक्षी सांसद     |     बिल जमा न हुआ हो तो भी 2 घंटे से ज्यादा अस्पताल में नहीं रख सकते शव, इस राज्य सरकार का अस्पतालों को आदेश     |     कन्हैया लाल हत्याकांड: बेटे का दर्द कहा- फिल्म उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने की जल्दबाजी, लेकिन अपराधियों को अब तक नहीं मिली सजा     |     जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग, सरकार ने मांगा विपक्ष का साथ     |     मिजोरम: राज्यपाल ने चकमा स्वायत्त जिला परिषद को किया भंग, कब हुआ था इसका गठन?     |     पहले आपातकाल पर घेरा, फिर खुद को बताया केरल का लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार, कांग्रेस में खलबली मचा रहे शशि थरूर     |     सोशल मीडिया की वजह से रिश्तों में खटास, दिल्ली-मुंबई और पटना जैसे शहरों के रिलेशनशिप सर्वे में सामने आई ये सच्चाई     |     13 जुलाई को लेकर जम्मू-कश्मीर में क्यों छिड़ गई है सियासी जंग?     |     जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने मरीज का धो डाला फेफड़ा, कैसे हो गया था जाम? फ्री में हुआ इलाज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें