हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने पेश किया 1. 77 लाख करोड़ का बजट हरियाणा By Nayan Datt On Mar 8, 2022 हरियाणा की खट्टर सरकार मंगलवार को अपना तीसरा आम बजट पेश किया | मनोहर सरकार ने 1. 77 लाख करोड़ का बजट पेश किया है | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुल 74 पन्नों के बजट में कई बड़े ऐलान किए | मालूम हो कि यह पिछले बजट से 15.6 फीसदी अधिक है | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार ने मंगलवार को अपना तीसरा आम बजट पेश किया | सीएम मनोहर लाल ठाकुर ने सबसे पहले अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया | सीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कोरोना की चुनौतियों का जिक्र किया | सरकार के वित्त प्रबंधन को सराहा | बजट में 1 . 16 लाख करोड़ राजस्व खर्च के लिए रखे गए हैं | 30 सतत विकास लक्ष्यों के लिए 1. 14 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है | एचएसआईआईडीसी, हुडा व राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सुविधाओं के रखरखाव पर 2000 करोड़ खर्च किए जाएंगे | Share